हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर राज्य को लूटा और आज गालियां मुझे दे रहे हैं'

आप नेता ने कहा कि हिमाचल को हम देवभूमि कहते हैं ये देवताओं की भूमि है, जब भगवान सृष्टि रच रहा था तो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाया, भगवान ने दिल खोलकर दिया, नदी, पहाड़ जड़ी-बूटियां सब दिया लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों ने भी हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, 30 साल तक कांग्रेस और 17 साल तक भाजपा ने राज किया है.

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ट्वीट कर कहते हैं कि दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा, दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार, तो क्या हिमाचल में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती? मैंने पूछा क्यों तो बोले कि हिमाचल की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग है, मैंने कहा कि आपकी नीयत खराब है. केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती मैं कट्टर देशभक्त और ईमानदार आदमी हूं, हम अन्ना आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं, दिल्ली के लोगों ने मौके दिया, आप लोगों के रिश्तेदार दिल्ली में होंगे, उनसे पूछिए कि दिल्ली के स्कूल कैसे हैं.

केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर जी को बता दो कि दिल्ली में स्कूल कैसे हैं, मैं जयराम ठाकुर जी को दिल्ली आने का न्यौता देता हूं आप दिल्ली आकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखिए, जब हमारी सरकार बनी तो कोई बच्चा भेजना नहीं चाहता था, हमने 5 साल में इतने बढ़िया कर दिया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का परिणाम 99.7% होता है औरों का 50/60%‌, 4 लाख लोगों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में नाम लिखवाया, दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने से रोका, अस्पताल भी अच्छे कर दिए.

जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को जैसे ही पता चला कि मैं हिमाचल आ रहा हूं. उन्होंने नकल करते हुए 125 यूनिट बिजली फ्री देने को कहा, तो मोदी जी का उनको फोन आ गया खबरदार अगर दोबारा फ्री बिजली की बात की, उन्होंने कहा चुनाव तक बोल देते हैं, मैं पूछता हूं कि भाजपा और अपनी सरकार वाले राज्यों में फ्री क्यों नहीं करता.एक क्लास में एग्जाम चल रहा था आगे एक बच्चा केजरीवाल बैठा था पीछे जयराम ठाकुर केजरीवाल ने लिखा कि 300 यूनिट बिजली फ्री तो जयराम ने लिखा 125 यूनिट फ्री नकल करने के लिए भी अक्ल चाहिए.

दूसरी पार्टियों में जो अच्छे लोग हैं वो हमारी पार्टी में आएं, आपने 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा को दिए अब एक मौका आपसे मैं मांगता हूं, अगर काम ना करूं तो आगे वोट मत देना, मैंने सुना है कि ये लोग हिमाचल और गुजरात में जल्दी चुनाव करवाएंगे आप लोग तैयार रहना, जब भी चुनाव करवाएंगे.

ये भी पढ़ें-

भगवंत मान को 'केजरीवाल की कठपुतली' बताने के बाद पलटे नवजोत सिद्धू, तारीफ में बोली बड़ी बात
 Video : हिमाचल: अरविंद केजरीवाल रोड शो के लिए पहुंचे कांगड़ा, इलाके की 15 सीटों पर नजर


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6/?feed_id=21892&_unique_id=62655b35ac20d

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History