जबलपुर में भगवा झंडे उतारने पर हुआ विवाद, हिंदू संगठनों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

जबलपुर में भगवा झंडे उतारने पर हुआ विवाद, हिंदू संगठनों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

भगवा झंडा बना विवाद का विषय

जबलपुर:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में भगवा झंडा विवाद की वजह बन गया. एक दावे के मुताबिक हुआ ये कि बड़े फुहारे पर लगे भगवा झंडे को उतारकर नगर निगम टीम कूडे वाली गाड़ी में डालकर ले गई. जिसके बाद हिंदू संगठन आक्रोश में आ गए. उन्होंने रोष में आकर निगम कर्मियो को मौके से खदेड़ा. साथ ही नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

यह भी पढ़ें

इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने कहा कि वो हिंदू नव वर्ष के मौके पर जगह-जगह पर भगवा झंडे लहरा  रहे थे, जैसा कि हर साल होता है. लेकिन नगर निगम द्वारा इसका विरोध किया गया. झंडे निकालकर उन्हें कचरा गाड़ियों में रखा जा रहा है. इसलिए हम इसका विरोध करते हैं और इसलिए हमने चक्का जाम किया है.

ये भी पढ़ें: Gujarat: साबरमती आश्रम पहुंच केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, रोड शो में भी करेंगे शिरकत

भगवा झंडे को लेकर हुआ ये विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया. एक तरफ जहां हिंदू संगठनों का दावा है कि वो नगर निगम के झंडे हटाने का विरोध कर रहे हैं. वहीं अभी तक इस मामले में नगर निगम के जवाब के बारे में कुछ मालूम नहीं हो सका. लेकिन जबलपुर में ये मामला तूल पकड़ता हुआ दिखाई दिया.

VIDEO: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गांधी पहुंचे, केजरीवाल बोले- यहां हो रहा शांति का अहसास


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0/?feed_id=18995&_unique_id=6249c862798fe

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History