दिल्ली : सांप्रदायिक और भड़काऊ टिप्पणी से माहौल खराब करने की कोशिश में दो हुए अरेस्ट

दिल्ली : सांप्रदायिक और भड़काऊ टिप्पणी से माहौल खराब करने की कोशिश में दो हुए अरेस्ट

सांप्रदायिक टिप्पणी कर माहौल खराब करने की कोशिश में दो हुए अरेस्ट

नई दिल्ली:

उत्तरी पूर्वी दिल्ली (Delhi) में सांप्रदायिक और भड़काऊ टिप्पणी करके माहौल खराब करने की कोशिश के मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. 24 अप्रैल  को लगभग 10:32 बजे खजूरी खास थाने को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि "कॉलर अपने आप को पुलिस स्टाफ से बता रहा है, जो बोल रहा है कि यहां पर "कुछ मुस्लिम लोग मारपीट करने" के लिए बोल रहे हैं और यहां पर भीड हो रखी है, नीड हेल्प”. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र निर्देश के साथ रात के खाने के बाद अपने घर के आसपास गली में घूम रहे थे और जब वे गली नंबर 13 पर पहुंचे तो लगभग 10-10:30 बजे उन्हें तीन लोग अमन , जीशान और समीर  पहले से ही उस गली में खड़े थे.  इन लड़कों ने दिल्ली में हुए दंगों का उल्लेख करते हुए धमकी भरे शब्द कहे. उन्होंने कहा कि पिछली बार तो दंगो में बच गए थे इस बार नहीं बचोगे.  उन्होंने अपने अन्य सहयोगी की मदद से इस मुद्दे पर शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की. 

यह भी पढ़ें

'दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं': संजय राउत का आरोप

इसके बाद वहां भीड़ जुटना शुरू हुई. इससे पहले की हालात बिगड़ते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाल लिया. शिकायतकर्ता के बयान और मौके पर की गई स्थानीय जांच में उन लोगों के बयान को भड़काऊ पाया गया. पुलिस के मुताबिक- उनके बयान से इलाके में माहौल खराब होने की पूरी संभावना थी. 

पुलिस ने 153A का केस दर्ज कर आरोपी अमन और जीशान  को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे आरोपी समीर की तलाश की जा रही है. इसके अलावा इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सीआरपीसी के प्रावधान के तहत तीन लोगों को बाध्य किया गया है. 

आगे मामले की जांच जारी है. इसके अलावा एक दूसरा मामला सीलमपुर में अलग दर्ज किया गया है जो इस मामले से अलग है. इसमें एक वीडियो वायरल और सर्कुलेट हो रहा था, जिसमें एक हिन्दू लड़का मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत वाले शब्द और भड़काने वाली वीडियो वायरल कर रहा था. इस मामले में भी पुलिस ने आईपीसी 153A का मामला दर्ज कर निशांत ठाकुर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. ये अलग मामला है.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%a1/?feed_id=22194&_unique_id=62681b2c52ffd

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History