महिला ने प्रेमी को घर में बुलाकर पति को मरवाई गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

महिला ने प्रेमी को घर में बुलाकर पति को मरवाई गोली, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है. (Demo Photo)

फरीदाबाद:

फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने की कोशिश करने वाले आरोपी पत्नी और उसे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घटना खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के बुढ़ना गांव निवासी राजेश को उसकी पत्नी के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध हथियार से मारने की कोशिश का है. महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर पति को गोली मरकर मारने की कोशिश की थी. जिसमें तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. 

यह भी पढ़ें

प्रवक्ता ने बताया कि घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया था. घायल व्यक्ति अभी सुरक्षित है. पीड़ित राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मार्च की रात करीब 9:15 बजे तिगांव रोड पर दुकान बंद कर घर जाने के लिए बाइक से निकला. जब वह रास्ते में आरएम हेल्थ केयर सेंटर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार आए और गोली चला दी. गोली दाहिने कूल्हे को छूकर निकल गई. वह घर पहुंचकर करीब 11 बजे खाना खाकर दरवाजे बंद करके सो गया. 

पीड़ित ने बताया कि रात करीब 1 बजे घर के अंदर पड़ोस में रहने वाला मोनू यादव उर्फ मुस्की एक अन्य लड़के के साथ घर में घुस आया और कहा कि मेरे और पीड़ित की पत्नी के बीच में आएगा तो तुझे जान से मार दूंगा. इतना कहते ही मोनू ने सिर पर बंदूक तान दी. विरोध करने पर उसने सिर के पास गोली मार दी. गोली का शोर सुनकर पीड़ित के परिजन उसके पास आ गए. शोर मचाने पर मोनू व उसके साथ आया लड़का भाग गया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस आई और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. आज पुलिस ने दोनों आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर मामले की पूर्ण जानकारी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है. मुख्य आरोपी पीड़ित के पड़ोस में ही रहता है. आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है. पुलिस टीम अन्य आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:
'कश्मीर फाइल्स' के टिकट दिखाने पर फ्री नारियल पानी पिलाने वाले को फोन पर मिली धमकी
फरीदाबाद : महिला पुलिस को मिली कामयाबी, रेप का फरार आरोपी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस ने छात्र की आत्महत्या के मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को किया गिरफ्तार

VIDEO: मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी युवती, ऐसे बची जान


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac/?feed_id=18677&_unique_id=6246b22d65985

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History