'दंगे रोकने हैं तो BJP मुख्यालय और अमित शाह के घर पर चलाओ बुलडोजर' : AAP नेता संजय सिंह

नई दिल्ली:

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बुलडोजर से की गई कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने NDTV से बातचीत की. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पूरे देश में बीजेपी दंगे करवा रही है. पूरे देश का माहौल ये लोग खराब कर रहे हैं. 2020  में अमित शाह ने दिल्ली में दंगे करवाए. अब 2022 में दंगे करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, "ये दंगे-फसाद, नफरत फैलाने वाले लोग हैं. अगर देश के अंदर दंगे रोकना है, तो सबसे पहले बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाओ, अगर दंगे रोकना है, तो 2020 और 2022 में दंगे करवाने वाले गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बुलडोजर चलाओ. फिर देखना दंगे रूक जाएंगे अपने आप."

यह भी पढ़ें

आप नेता ने आगे कहा कि, "आप बुलडोजर से कार्रवाई की बात करते हैं? मैं पूछता हूं कि 15 साल से नॉर्थ एमसीडी में कौन बैठा है? नॉर्थ एमसीडी में बीजेपी के मेयर, इनके पार्षद करोड़ों रुपये के रिश्वत खाते हैं, और खुद ही अतिक्रमण करवाते हैं. अब दंगे कराकर बुलडोजर चलाने का ड्रामा कर रहे हैं." संजय सिंह ने कहा कि, "बीजेपी ने बांग्लादेशियों को अलग-अलग जगहों पर बसाकर पिछले आठ सालों में सुनियोजित तरीके से देश में दंगे कराए. बीजेपी ने बीते चार सालों में 3400 दंगे कराए. ये मैं नहीं कह रहा हूं. संसद में मोदी जी के मंत्री ने बयान दिया है, और जब उनसे पूछा गया कि देश में कितने घुसपैठी हैं, तो बोले हमें पता नहीं है."

बुलडोजर से की गई कार्रवाई पर जब संजय सिंह से पूछा गया कि आम आदमी पार्टी क्या कर रही है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, "बताइए हम क्या करें? क्या दिल्ली की कानून व्यवस्था हमारे पास है? क्या अरविंद केजरीवाल के पास है? अगर आप दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक देखना चाहते हो तो अरविंद केजरीवाल को लॉ एंड ऑर्डर दे दो. एक दंगे नहीं होंगे. पंजाब में है ना हमारी सरकार? रामनवमी का जुलूस वहां भी निकला, हनुमान जयंती वहां भी मनाया गया. क्या कहीं एक दंगे हुए?"


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-bjp-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2/?feed_id=21620&_unique_id=62627df265584

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History