ट्रेन में महिला को बंदूक दिखाकर किन्नर ने लूटे 4 हजार रुपये, CCTV की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

ट्रेन में महिला को बंदूक दिखाकर किन्नर ने लूटे 4 हजार रुपये, CCTV की मदद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी किन्नर को माननीय अदालत ने जेल कोठरी में भेज दिया है.

मुंबई:

मुंबई में चलती ट्रेन में बंदूक की नोक पर महिला से लूटपाट करने वाले एक किन्नर को गिरफ्तार किया गया है. बोरीवली जीआरपी ने आरोपी किन्नर को पकड़ा है, जिसका नाम प्रफुल पांचाल है. बोरीवली जीआरपी के सीनियर पी आई अनिल कदम के मुताबिक शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान ये पिस्तौल दिखाकर लूट करता था. आरोपी किन्नर खार का रहने वाला है और उसके ऊपर इसके पहले भी चाकू दिखाकर एक यात्री से लूटपाट का आरोप लगा था. जिसमें वो गिरफ्तार भी हुआ था.

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में ट्रिपल मर्डरः एकतरफा प्यार में शख्स ने की लड़की और उसके मां-पिता की हत्या

पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल की सुबह जब एक महिला यात्री दादर फूल मार्किट से फूल लेकर वसई जा रही थी. उसी दौरान आरोपी किन्नर भी गोरेगॉव रेलवे स्टेशन से चढ़ा और उस बोगी में मौजूद महिला यात्री से पहले कुछ पैसे मांगे. महिला के पैसे देने पर उसने और पैसे की मांग की. महिला ने मना किया तो किन्नर ने अपने पास रखी पिस्तौल महिला की कनपटी पर लगाकर उसके पास रखे 4 हजार रुपये लूट लिए.

पीड़ित महिला ने तुरंत जीआरपी कंट्रोल 1512 पर कॉल किया. जिसके बाद बोरीवली जीआरपी के सीनियर अधिकारी अनिल कदम उनकी टीम ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किन्नर को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्तौल बरामद कर लिया है. पूछताछ में पता चला है कि किन्नर इसके पहले भी मुंबई लोकल ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओ को चाकू दिखाकर लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. फिलहाल किन्नर को माननीय अदालत ने जेल कोठरी में भेज दिया है.

VIDEO: राजस्‍थान: अलवर में मंदिर गिराए जाने के मामले में दो RAS अधिकारी सस्‍पेंड


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%95-%e0%a4%a6/?feed_id=22177&_unique_id=6267fea12e618

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History