पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और चुनावी वादा, ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर पुलिसकर्मी को देगी 1 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और चुनावी वादा, ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर पुलिसकर्मी को देगी 1 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने पुलिस वेलफेयर फंड 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया है.

चंडीगढ़:

पंजाब सरकार धीरे-धीरे अपने सारे चुनावी वादे पूरे करने में लगी हुई है. राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद होता है. तो पंजाब सरकार की ओर से उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी. दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने राज्य की जनता से ये वादा किया था कि अगर उनकी सराकर चुनाव में विजय रहती है. तो जैसे दिल्ली में ड्यूटी के दौरान जान देने पर 1 करोड़ रुपए परिवार को मिलते हैं, वैसे ही पंजाब में भी लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

जहांगीरपुरी में विवादित तोड़फोड़ के कुछ घंटों बाद दिल्ली BJP के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मिले

पठानकोट में तिरंगा यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ये वादा किया था. वहीं अब इस वादे को पूरा कर दिया गया है. इसके अलावा पंजाब सरकार ने पुलिस वेलफेयर फंड 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया है.

300 यूनिट बिजली दी जा रही है मुफ्त

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही राज्य के प्रत्येक घर को एक जुलाई से प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाने की घोषणा भी की थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस ऐलान को शानदार बताया था. केजरीवाल ने कहा था कि लोग बहुत खुश हैं, मुझे बहुत फ़ोन आ रहे हैं. लोग कहते थे कि खजाना खाली है, लेकिन हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं. आज पहली गारंटी पूरी कर दी, बाकी भी करेंगे. 

VIDEO: बुलडोजर नहीं रुका, तो कोर्ट के कागजात लेकर पहुंचीं सीपीएम नेता वृंदा करात



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%8f/?feed_id=21504&_unique_id=626166f83f7e4

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History