शादी में हुआ आपसी विवाद तो घर लौट रही 10 साल की बच्ची से छह नाबालिगों ने किया गैंगरेप

शादी में हुआ आपसी विवाद तो घर लौट रही 10 साल की बच्ची से छह नाबालिगों ने किया गैंगरेप

प्रतीकात्मक तस्वीर.

खूंटी:

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें

खूंटी के तपकरा थाने के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ही पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी को आज पकड़ा जा सका. उन्होंने बताया के आरोपी और पीड़ित सभी आदिवासी समुदाय से हैं .

उन्होंने बताया कि बुधवार को पड़ोसी गांव में एक शादी थी . उन्होंने बताया कि इसमें दस वर्षीय पीड़िता भी शामिल होने गयी थी . उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से बारात में ही आये कुछ लड़कों की कहासुनी हो गयी.

मध्य प्रदेश: कथा सुनाने आए महंत ने नाबालिग से की दरिंदगी, मौके से फरार; तलाश रही पुलिस

कुमार ने बताया कि कहासुनी के बाद रात में लड़की जब अकेले अपने गांव लौट रही थी तभी योजनानुसार विवाद में शामिल सभी छह नाबालिग लड़के, उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये. हादसे के बाद पीड़िता किसी प्रकार अपने गांव पहुंची और घर पहुंचकर उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी.

घटना के बाद गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनने पर तपकरा थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

सत्यजीत ने बताया कि कल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन छठे आरोपी को आज पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र नौ से 15 साल के बीच है और सभी स्कूल में पढ़ते हैं. उन्होंने बताया कि पकड़े गये गए सभी बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a4%e0%a5%8b/?feed_id=21800&_unique_id=626426c63e9cb

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History