हैदराबाद में WINGS INDIA 2022 का आयोजन किया गया

24 मार्च से 27 मार्च 2022 तक, विंग्स इंडिया 2022 का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) और FICCI द्वारा बेगमपेट हवाई अड्डे, हैदराबाद में किया जा रहा है ।

मुख्य बिंदु 

  • यह सामान्य, वाणिज्यिक और व्यावसायिक विमानन पर केंद्रित एशिया का सबसे बड़ा आयोजन है।
  • यह इवेंट निवेश, नए व्यापार अधिग्रहण, क्षेत्रीय संपर्क और नीति निर्माण पर भी केंद्रित है।
  • विंग्स इंडिया 2022 देश के विमानन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास करेगा।
  • यह विक्रेताओं, खरीदारों, हितधारकों और निवेशकों को जोड़ेगा।
  • यह इवेंट नए व्यापार और निवेश के अवसरों को लाने का भी प्रयास करेगा जो इस औद्योगिक क्षेत्र में लाखों नौकरियों के सृजन में मदद करेगा।

इवेंट की थीम

‘India@75: New Horizon for Aviation Industry’ इस साल के इवेंट की थीम है।

कार्यक्रम 

24 और 25 मार्च को व्यापार उड्डयन, हेलीकाप्टर उद्योग, ड्रोन, कृषि उड़ान से संबंधित पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा।  भारतीय वायु सेना की सारंग टीम द्वारा उड़ान प्रदर्शन के साथ-साथ एक प्रदर्शनी 26 और 27 मार्च को जनता के लिए खोली जाएगी।

25 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा विमानन से संबंधित संस्थानों, कंपनियों और संगठनों को इस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:FICCI , Hindi Current Affairs , Hindi News , MOCA , WINGS INDIA 2022 , नागरिक उड्डयन मंत्रालय , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-wings-india-2022-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95/?feed_id=17393&_unique_id=623b03248e8ed

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History