VIDEO: प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली गोवा के CM पद की शपथ, PM समेत कई दिग्गज नेता बने शपथग्रहण समारोह का हिस्सा

पणजी:

गोवा (Goa) में आज बीजेपी (BJP) की सरकार का भव्य शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है. पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने आज लगातार दूसरी बार गोवा के सीएम पद की शपथ लीं. शपथग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें

यह भी पढ़ें

शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार को प्रमोद सावंत ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रही तैयारियों का जायजा लिया. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, बीजेपी गोवा (Goa BJP) में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में इस बार बीजेपी (BJP) ने 20 सीटें जीतीं. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में बीजेपी यहां दोबारा सत्ता में आई है.

शपथग्रहण समारोह से पहले सावंत ने पूजा-अर्चना भी की. 

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID19 केसों में 10.6 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 1,270 नए मामले

इस बार बीजेपी को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के दो और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है. आपको बता दें कि पहले राज्य में सीएम पद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. दरअसल इसकी एक वजह ये भी थी कि पार्टी की तरफ से गोवा के सीएम का ऐलान काफी देर बाद किया गया. इसलिए गोवा सीएम के नाम को लेकर लगातार अलग-अलग खबरें सामने आ रही थी.

VIDEO: आज सुबह की अंतरराष्‍ट्रीय सुर्खियां : 28 मार्च, 2022


Source link https://myrevolution.in/politics/video-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0/?feed_id=18117&_unique_id=6241c0ca1058c

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4