राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (Rashtriya Sanskriti Mahotsav) 2022 का आयोजन किया गया

2022 के राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (RSM) का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया। 

मुख्य बिंदु 

  • यह दो दिवसीय महोत्सव 26 और 27 मार्च 2022 को आयोजित किया गया था।
  • वर्ष 2015 में पहली बार राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया था।
  • 2015 में आयोजित पहले महोत्सव को आम जनता और मीडिया से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, नियमित रूप से इस उत्सव का आयोजन शुरू किया गया था।

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का दूसरा चरण

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दूसरे चरण का उद्घाटन 29 मार्च को वारंगल में होगा। दूसरे चरण का उद्घाटन तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन करेंगी।

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2022 का तीसरा चरण

1 से 3 अप्रैल तक इस महोत्सव का तीसरा चरण हैदराबाद में होगा।

कार्यक्रम

इस महोत्सव के तहत, सभी को एक ही छत के नीचे देश के सभी पारंपरिक, लोक, शास्त्रीय, आदिवासी और लोकप्रिय कला रूपों को देखने का अवसर मिलता है। इस फेस्टिवल में 1000 से ज्यादा कलाकार परफॉर्म करते हैं। देश की विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए पंडालों की स्थापना की जाती है। देश के पारंपरिक कला और शिल्प को भी प्रदर्शित किया जाता है जिसमें विभिन्न शिल्पकार अपनी वस्तुओं को बेचने और प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाते हैं। इस महोत्सव के तहत उन संगीतकारों का चयन करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं जो मेजबान राज्य के पारंपरिक संगीत के क्षेत्र को प्रदर्शित करने में सक्षम होंगे।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Rashtriya Sanskriti Mahotsav , RSM , तमिलिसाई सुंदरराजन , राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d/?feed_id=18223&_unique_id=6242b4f987975

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History