NASA अंतरिक्ष यात्री Vande Hei रिकॉर्ड तोड़ मिशन के बाद धरती पर करेंगे लैंड, ऐसे देखें लाइव कवरेज

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मार्क वेंदे हेई (Mark Vande Hei) 30 मार्च को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 355 दिन का रिकॉर्ड तोड़ मिशन पूरा करके धरती पर वापस लौट रहे हैं। नासा उनके लौटने के इस इवेंट को लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा। मार्क के साथ दो रूसी अंतरिक्ष यात्री Anton Shkaplerov और Pyotr Dubrov भी होंगे। ये तीनों Soyuz MS-19 कैप्सूल में सवार होकर लौटते हुए कजाकिस्तान में लैंड करेंगे। सोयूज को रासवेट मॉड्यूल से अलग किया जाएगा जिसके बाद यह पैराशूट के माध्यम से लैंड करना शुरू होगा। 15 मार्च को मार्क ने अंतरिक्ष में लगातार 340 दिनों के Scott Kelly के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

नासा ने कहा है कि वह मार्क की वापसी का लाइव कवरेज दिखाएगा। यह अनडॉकिंग से लैंडिंग तक की पूरी कवरेज होगी। इसका शेड्यूल इस प्रकार है:
फेयरवेल और हैच क्लोजर: 30 मार्च सुबह 9 बजे IST
अनडॉकिंग: 30 मार्च दोपहर 12:15 बजे IST
डी-ऑर्बिट: 30 मार्च शाम 3:45 बजे IST
लैंडिंग: 30 मार्च शाम 4:58 बजे IST

धरती के लिए लौटने से पहले Shkaplerov स्पेस स्टेशन की कमान नासा के अंतरिक्ष यात्री Tom Marshburn को सौंपेंगे। यह इवेंट भी 29 मार्च को शाम 7:15 बजे IST पर लाइव दिखाया जाएगा। आप नासा की वेबसाइट और ऐप पर ब्रॉडकास्ट को लाइव देख सकते हैं।

लैंडिंग के बाद तीनों लोग स्टैंडर्ड क्रू रिटर्न प्रैक्टिस के अनुसार अलग हो जाएंगे। नासा ने कहा कि वेंदे हेई ह्यूस्टन में अपने घर लौट आएंगे और अंतरिक्ष यात्री स्टार सिटी, रूस में अपने ट्रेनिंग बेस पर वापस चले जाएंगे।

मार्क ने स्पेस स्टेशन पर रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद इस लंबे मिशन के अनुभव भी साझा किए। ISS ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया जिसमें वेंदे हेई ने कहा कि उनके पास लगभग एक साल के लिए एक इनडोर नौकरी थी। अब वह बाहर रहना चाहते हैं, चाहे मौसम कैसा भी हो। 


यह पूछे जाने पर कि क्या अंतरिक्ष में समय बिताने से पृथ्वी के बारे में उनका नजरिया बदल गया है, वेंदे हेई ने कहा, "आप असल में स्पेस में ही हैं। आपको केवल वातावारण की एक पतली सी परत ही स्पेस से अलग रखती है। इसे ही हम घर कहते हैं।" 

Vande Hei और Dubrov 9 अप्रैल 2021 को धरती से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए निकले थे। Shkaplerov वहां 5 अक्टूबर को पहुंचे थे। 
 

https://myrevolution.in/technology/nasa-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-vande-hei-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d/?feed_id=17878&_unique_id=623f1f0af0c06

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History