मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर के पार पहुंची : Hurun Global Rich List 2022

हाल ही में Hurun Global Rich List 2022 जारी की गई। इस सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर तक पहुँच गई है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 20 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

मुख्य बिंदु

इस सूची के मुताबिक मुकेश अम्बानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस सूची में भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदानी हैं, उनकी नेटवर्थ 81 अरब डॉलर है। गौरतलब है कि गौतम अदानी की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले 49 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। गौतम अदानी विश्व में 12वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।

विश्व के 10 सबसे धनी व्यक्ति

  1. मार्क जकरबर्ग (मेटा/फेसबुक) : 205 अरब डॉलर
  2. जेफ़ बेजोस (अमेज़न) : 188 अरब डॉलर
  3. बर्नाड अर्नौल्ट (LVMH): 154 अरब डॉलर
  4. बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट) : 124 अरब डॉलर
  5. वारेन बफेट (बर्कशायर हैथवे) : 119 अरब डॉलर
  6. सेर्गे ब्रिन (अल्फाबेट) : 116 अरब डॉलर
  7. लैरी पेज (अल्फाबेट) :  116 अरब डॉलर
  8. स्टीव बालमर (माइक्रोसॉफ्ट) : 107 अरब डॉलर
  9. मुकेश अम्बानी (रिलायंस) : 103 अरब डॉलर
  10. बर्ट्रेंड पुएच व परिवार (एर्मेज़) : 102 अरब डॉलर

 

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Gautam Adani , Gautam Adani Net Worth , Gautam Adani Net Worth 2022 , Hurun Global Rich List 2022 , Mukesh Ambani , Mukesh Ambani Net Worth , Mukesh Ambani Net Worth 2022 , World's Richest People , गौतम अदानी , मुकेश अम्बानी , विश्व के 10 सबसे धनी व्यक्ति

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-mukesh-ambani-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d/?feed_id=16928&_unique_id=6236c9c1e32f4

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History