कू कनेक्शन्स में इफको इम्का अवार्ड का ऐलान, एक मंच पर जुटे IIMC के पूर्व छात्र

कू कनेक्शन्स में इफको इम्का अवार्ड का ऐलान, एक मंच पर जुटे IIMC के पूर्व छात्र

एक मंच पर जुटे IIMC के पूर्व छात्र

नई दिल्ली:

आईआईएमसी एलुम्नाई एसोसिएशन (IIMC Alumni Association) के सालाना मीट कू कनेक्शन्स मीट 2022 में रविवार की रात 6वें इफको इमका अवॉर्ड्स (IFFCO Imka Awards) के विजेताओं का ऐलान किया गया. आईआईएमसी मुख्यालय में आयोजित समारोह में रिपोर्टिंग, एडर्वटाइजिंग और पीआर की 8 कैटेगरी में 50 हजार से एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी दिए गए.

यह भी पढ़ें

सर्वाधिक एक लाख रुपए पुरस्कार राशि की कृषि रिपोर्टिंग का अवार्ड ऋष्टि जायसवाल को दिया गया. चित्रा सुब्रमण्यम, मधुकर उपाध्याय, गीता चंद्रन, राहुल शर्मा और पार्था घोष को लाइफटाइम एचीवमेंट जबकि सौरभ द्विवेदी को एलुमनाई ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला. अजातिका सिंह ने जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग) और कृष्णा एन. दास ने जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग) का अवार्ड जीता. एतिका भवानी ने इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर (पब्लिशिंग), ज्योतिस्मिता नायक को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर (ब्रॉडकास्टिंग), कौशल लखोटिया को प्रोड्यूसर, विपिन ध्यानी को एड पर्सन और मुनिशंकर पांडेय को पीआर पर्सन का अवार्ड जीता. कार्यक्रम में 50 साल और 25 साल पहले पास हुए एलुम्नाई को भी सम्मानित किया गया.

आईआईएमसी के महानिदेशक प्रोफ़ेसर संजय द्विवेदी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय पत्रकारिता का इतिहास आईआईएमसी के विद्यार्थियों के बिना अधूरा है. अपनी प्रतिभा से भारतीय जन संचार संस्थान के विद्यार्थियों ने पूरे विश्व में संस्थान का नाम रोशन किया है. कार्यक्रम को इमका अध्यक्ष कल्याण रंजन, राजेंद्र कटारिया, ब्रजेश कुमार सिंह, समुद्रगुप्त कश्यप, नितिन प्रधान, नितिन मंत्री, सिमरत गुलाटी, किट्टी मुखर्जी, साधना आर्या, बद्री नाथ समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया. 

इफको ईमका अवार्ड्स 2022 के कुल 19 विजेताओं की पूरी सूची

1 - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- चित्रा सुब्रमण्यम 
2 - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- मधुकर उपाध्याय 
3 - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- पद्मश्री गीता चंद्रन 
4 - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- राहुल शर्मा 
5 - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- पार्था घोष 
6 - एलुमनाई ऑफ द ईयर- सौरभ द्विवेदी 
7 - पब्लिक सर्विस- अमित
8 - कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ द ईयर- कर्नाटक
9 - कनेक्टिंग ग्रुप ऑफ द ईयर- 1994-95 बैच
10 - कनेक्टिंग एलुम्नाई ऑफ द ईयर- श्याम मीरा सिंह 
11 - कनेक्टिंग एलुम्नाई ऑफ द ईयर - अभिनव पांडे 
12 - कृषि रिपोर्टिंग- श्रृष्टि जायसवाल 
13 - जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)- कृष्णा एन. दास 
14 - जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)- अजातिका सिंह 
15 - इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर- (ब्रॉडकास्टिंग)- ज्योतिस्मिता नायक 
16 -  इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर - (पब्लिशिंग)- इतिकला भवानी 
17 - प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर- कौशल लखोटिया  
18 - एड पर्सन ऑफ द ईयर - विपिन ध्यानी  
19 - पीआर पर्सन ऑफ द ईयर- मुनिशंकर पांडेय  

जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड 

1. कृषि रिपोर्टिंग- रश्मि मिश्रा और शास्वता कुंडु चौधुरी
2. कृषि रिपोर्टिंग- आयुषी जिंदल
3. जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)- शुभाजित रॉय
4. जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)- शारदा लहांगीर
5. जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)- सुंदरेशा सुब्रमण्यन
6. जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)- तेज बहादुर सिंह
7. पीआर पर्सन ऑफ द ईयर- अभिमन्यु कुमार


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%ab%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d/?feed_id=14504&_unique_id=621fd00331765

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History