COVID-19: देशभर में कोरोना के 3614 नए मामले, एक्टिव केस 40 हजार के करीब

COVID-19: देशभर में कोरोना के 3614 नए मामले, एक्टिव केस 40 हजार के करीब

COVID-19: कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही है सतर्कता (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

COVID-19: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3614 नए मामले सामने आए हैं.  एक्टिव केस 40 हजार के करीब है. भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 40559 है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.91 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 5,185 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,31,513 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.44% है. विकली पॉजिटिविटी रेट 0.52% है. अब तक कुल 77.77 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. 

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,574 हो गयी है. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए. जिले में मृतक संख्या 11,878 है. ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है.

इसे भी पढें: क्या साल 2022 में हो जाएगा कोरोना महामारी का अंत? एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे.

यह भी पढ़ें:
Ukraine में "जैविक हथियार" बनाने के मुद्दे पर Russia ने US को UNSC में घसीटा, आज होगी गंभीर आरोपों पर चर्चा
Ukraine से 6 शेर बच कर निकले, रास्ते में मिले रूसी टैंक, Night Club से निकला था एक Lion
Russia Ukraine War: यूक्रेन में मौत के मुंह से लौटे भारतीय छात्रों ने सुनाई आपबीती

ये भी देखें-पंजाब: कोविड महामारी से लकड़ी के खिलौनों की इंडस्‍ट्री को भारी नुकसान, सरकारी समर्थन की मांग


Source link https://myrevolution.in/politics/covid-19-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%ad%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-3614-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be/?feed_id=16135&_unique_id=622f688a6a7a4

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History