दिल्ली सरकार करेगी ‘Business Blasters Investment Summit and Expo’ का आयोजन

दिल्ली सरकार युवा उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिजनेस ब्लास्टर्स इन्वेस्टमेंट समिट और एक्सपो आयोजित करेगी। यह समिट 5 मार्च को होगा।

मुख्य बिंदु

  • इस इवेंट के दौरान, छात्र उद्यमियों द्वारा 100 या अधिक व्यावसायिक आइडियाज का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • यह विभिन्न निवेशकों को अपनी पसंद की परियोजना में सीधे निवेश करने का अवसर प्रदान करेगा।
  • अपने विचारों के लिए निवेश प्राप्त करने के साथ-साथ जो छात्र इस शिखर सम्मेलन के अंतिम दौर के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU), दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT), और इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW)  जैसे विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में सीधे प्रवेश मिलेगा।
  • इस एक्सपो में भाग लेने और छात्रों के विचारों में निवेश करने के साथ-साथ दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।

बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम (Business Blasters Programme)

यह कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ी स्टार्ट-अप पहलों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत 3 लाख से ज्यादा बच्चों को 60 करोड़ की सीड मनी मिली है। इस कार्यक्रम के पहले चरण में विशेषज्ञों की मदद से जोनल, स्कूल और जिला स्तर से 1000 व्यावसायिक विचारों का चयन किया गया।

Categories: राज्यों के करेंट अफेयर्स

Tags:Business Blasters Investment Summit and Expo , Business Blasters Programme , Hindi Current Affairs , Hindi News , बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-business-blasters-investment-summit-and-expo/?feed_id=14536&_unique_id=622062d1e0ea0

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History