दिल्ली : महिपालपुर के होटल में मृत मिली युवती के फरार आरोपी प्रेमी ने खोला हत्या का राज

दिल्ली : महिपालपुर के होटल में मृत मिली युवती के फरार आरोपी प्रेमी ने खोला हत्या का राज

दिल्ली पुलिस टीम ने आरोपी शिवम चौहान को यूपी के मितरौली के पास से गिरफ्तार किया है

नई दिल्ली:

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के प्रेमिका से 4 साल से संबंध थे. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा के मुताबिक 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे होटल लक रेजीडेंसी के एक कमरे में लड़की के शव के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो होटल के कमरे में एक लड़की का शव बरामद हुआ और जिस लड़के के साथ वह कमरे में रह रही थी, वह गायब था. मृतक की पहचान दिल्ली के किशनगढ़ की रहने वाली सोनिया (बदला हुआ नाम) के तौर पर हुई और उसके साथ रहने वाले लड़के की पहचान शिवम चौहान निवासी गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई. 

यह भी पढ़ें

जांच के दौरान पता चला कि शिवम के पिछले चार सालों से मृतका से संबंध थे और वो दोनों 25 फरवरी को होटल आए लेकिन शिवम 27 फरवरी को वहां से फरार हो गया. पुलिस टीम को उसका मोबाइल नंबर भी मिला लेकिन घटना के बाद से वह स्विच ऑफ था. टीम ने संदिग्ध के ठिकाने गाजियाबाद में छापेमारी की गई, लेकिन पता पूरा नहीं होने के कारण संदिग्ध घर का पता नहीं चल सका. टीम ने संदिग्ध से जुड़े कई लोगों के मोबाइल नम्बर की जांच भी की, आखिरकार टीम ने आरोपी शिवम चौहान को यूपी के मितरौली के पास पकड़ लिया.

पूछताछ के दौरान शिवम ने अपना अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि वह पिछले 4 सालों मृतका से जुड़ा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका बर्ताव अच्छा नहीं था, क्योंकि वह उत्कर्ष नाम के लड़के के साथ संबंध में थी. उसने बताया कि 26 फरवरी को जब वे होटल के कमरे में थे, तो दूसरा लड़का उत्कर्ष उसे लगातार फोन कर रहा था. उसने अपनी प्रेमिका (मृतका) से लगातार कॉल के बारे में पूछा लेकिन उसने बहाना दिया कि उत्कर्ष उसकी बहन का प्रेमी है और इसलिए वह उसे बुला रहा है. उसने आगे खुलासा किया कि उसके झूठ को सुनने के बाद वह आक्रामक हो गया और उसकी प्रेमिका के साथ तीखी बहस हुई. उस लड़ाई के दौरान उसने प्रेमिका का सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई. बाद में उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 
फैंसी और महंगे चाकू के चक्कर में दोस्त ने मारा चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत
दिल्ली में हत्या व डकैती के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, चाकुओं से  गोदकर युवती की हत्या
CCTV में कैद दिल दहलाने वाली वारदात, केरल के होटल में रिसेप्शनिस्ट की कुल्हाड़ी से मार-मार हत्या

बड़ी खबर : बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्‍या मामले में 6 लोग गिरफ्तार


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2/?feed_id=14482&_unique_id=621f97acd5a0d

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History