"मेरा पर्सनल नंबर": भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन का ऐलान किया

चंडीगढ़:

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की. भगवंत मान ने कल सीएम पद की शपथ ली थी और यह वादा किया था कि वे "एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे." उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर मेरा निजी नंबर होगा..अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो उस नंबर पर ऑडियो और वीडियो भेजें."

उन्होंने ट्वीट में कहा, "मैं किसी सरकारी कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहा हूं क्योंकि 99 फीसदी सरकारी कर्मचारी ईमानदार हैं लेकिन एक फीसदी कर्मचारी भ्रष्ट हैं, जिन्होंने सिस्टम को खराब कर दिया है. केवल 'आप' ही इस भ्रष्ट व्यवस्था को साफ कर सकती है."

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देते हुए कहा कि वे राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे. भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में, लोगों को याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में सत्ता में आई थी, तब लोगों से भ्रष्ट अधिकारियों के ऑडियो या वीडियो मुहैया करने को कहा गया था. उन्होंने दावा किया कि इससे दिल्ली में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो गया.

सीएम मान ने कहा, ‘‘आने वाले समय में, हम एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे, जो मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर होगा. यदि कोई आपसे रिश्वत मांगेगा, तो इससे इनकार नहीं करें. इसका एक वीडियो या ऑडियो रिकार्ड कर लें और उस नंबर पर भेज दीजिए. मैं आपको गारंटी देता हूं कि हमारा कार्यालय इसकी पड़ताल करेगा और कोई भ्रष्ट व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भगवंत मान ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर 23 मार्च को जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में एक बड़ी घोषणा होगी.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 92 में विजय हासिल की है.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be/?feed_id=16840&_unique_id=6235aaaf99d85

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History