'हिन्दू सुरक्षित नहीं रहा, कहां जाए?' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी ही गठबंधन सरकार पर बोला हमला

'हिन्दू सुरक्षित नहीं रहा, कहां जाए?' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी ही गठबंधन सरकार पर बोला हमला

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

बेगूसराय:

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी की गठबंधन वाली बिहार सरकार पर हमला बोला है. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जिला प्रशासन से पूछा कि कि बेगूसराय के रजौड़ा में हिन्दू (Hindu) सुरक्षित नहीं रहा तो वो कहां जाएं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पूछा कि कश्मीर फाइल्स देखने के बाद रात भर सो नहीं सका लगा हिन्दू कहां जाएगा. 

यह भी पढ़ें

गिरीराज ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) में हिंदू को मारा गया काटा गया धर्म परिवर्तन कराया गया बंग्लादेश (Bangladesh) में मंदिर तोड़ा गया. बेगूसराय में हिंदू पर बच्चों के विवाद में एक जुट होकर हथियार और तलवार से हमला किया गया है. अगर प्रशासन मामले में लीपापोती की तो वह कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे. गिरिराज सिंह का ये बयान एक विवाद के बाद सामने आया. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान CM के बेटे पर महाराष्ट्र के नासिक में FIR, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और ठगी के आरोप

दरअसल स्कूल में दो बच्चों के मामूली विवाद में शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना के रजौड़ा गांव में एक पक्ष के लोगों ने दुकान पर हमला कर दुकानदार समेत कई लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.  इस हमले में घायल लोगों से मिलने के लिए गिरिराज सिंह अस्पताल में पहुंचे.  रजौड़ा गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया. लेकिन इस दौरान वो अपनी ही पार्टी के गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधते नजर आए.

VIDEO: बनारस में गुलाब की पंखुड़ी और सुरों के बीच सजती है होली की महफ़िल


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be/?feed_id=17234&_unique_id=6239a0b18f028

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History