पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

आप सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़:

पंजाब में सत्ता संभलाने के बाद आम आदमी पार्टी एक्शन में दिखाई दे रही है. पंजाब में आप सरकार द्वारा पूर्व को विधायकों वन टर्म पैंशन देने का फैसला लेने के बाद सरकार ने एक ओर महत्वपूर्ण घोषणा की है. सरकार की ओर से पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की जाएगी. अधिकारी काल कर के समय मांग लोगों के घरों तक राशन पहुचाएंगे.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि पंजाब में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी (Rashion Door Step Delivery) शुरू होगी. जिसके जरिए सरकार लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगी. इस काम को अधिकारी ही करेंगे. आम आदमी पार्टी ने इस योजना को दिल्ली में भी शुरू किया था. लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी. 

ये भी पढ़ें: Goa: प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, PM समेत कई दिग्गज नेता बने शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट प्रति महीने फ्री करने का ऐलान किया था. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सरकार बनने पर एक अप्रैल से पंजाब की हर महिला को एक हजार रुपये देने का वादा भी किया था. भगवंत मान की सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. भगवंत मान ने राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. 

VIDEO: Oscars 2022: पत्नी पर जोक मारा तो Will Smith ने होस्ट को जड़ा थप्पड़


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95/?feed_id=18105&_unique_id=6241883483978

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History