अब आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे ?-यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों की दुविधा पर महाराष्ट्र के मंत्री बोले

अब आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे ?-यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों की दुविधा पर महाराष्ट्र के मंत्री बोले
मुंबई:

रूसी हमले के बाद से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र दुविधा में हैं कि अब वह आगे की पढ़ाई कैसे करेंगे. महाराष्ट्र में भी यूक्रेन संकट के बाद वहां से छात्र वापस लौटे हैं. छात्रों की आगे की पढ़ाई को लेकर  महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने एनडीटीवी से कहा कि महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर से मेरी बात हुई है. मैंने उनसे विनती की है कि यूक्रेन के यूनिवर्सिटी से वो संपर्क करें और युद्ध की वजह से वापस आए मेडिकल स्टूडेंट के बारे में उनके विश्वविद्यालय क्या सोच रहे हैं, इसकी जानकारी लें. 

यह भी पढ़ें

क्या वो यूनिवर्सिटी पढाई ऑनलाइन तरीके से जारी रखने वाले हैं? यह सब हम चर्चा कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हम भारत सरकार के आरोग्य मंत्रालय से और नेशनल मेडिकल कमीशन से इस पर चर्चा करेंगे. हम सारे मेडिकल स्टूडेंट्स से संपर्क कर रहे हैं, उनकी क्या मुश्किलें हैं. यह समझने की कोशिश कर रहे हैं. 

EXCLUSIVE : "सिर्फ NDTV ने ही बात की है मुझसे" : कीव के अस्पताल में ज़ख्मी भारतीय छात्र ने कहा

छात्रों की मदद करने के लिए भी उनकी यूनिवर्सिटी से संपर्क किये बिना हम यह नहीं कर सकते. अगर यह छात्र हालात बेहतर होने तक कुछ महीने या कुछ साल यहां रुकने वाले हैं, तबतक हम क्या कर सकते हैं, इसपर चर्चा है.  क्या हम हमारे कॉलेज और यूनिवर्सिटी उनके लिए खोल सकते हैं, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रखी जा सके. अगर उनकी यूनिवर्सिटी हमें जानकारी भेजे तो हम उसे यहां Facilitate कर सकते हैं. 

यह सारी चीजों पर सोच विचार हो रहा है और यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट आते ही हम कुछ फैसला लेंगे. हमें यह भी समझना होगा कि यह छात्र यूक्रेन से वापस आए हैं. उनकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उन्हें सपोर्ट करना पड़ेगा और उन्हें कम्फर्ट महसूस कराना होगा. कुछ समय इन छात्रों को दिया जाएगा, सरकार छात्रों से संपर्क में हैं. जो छात्रों के लिए किया जा सकता है, वो किया जाएगा. 

 ये भी पढ़ें -

* अशनीर ग्रोवर अब कर्मचारी, निदेशक, संस्थापक नहीं, उनका परिवार गड़बड़ियों में था शामिल, BharatPe का आरोप
* 31 फ्लाइट्स 8 मार्च तक 6300 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से लाएंगी भारत : रिपोर्ट
* शार्प शूटरों और दिल्ली पुलिस के बीच जबर्दस्त मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बाहरी उत्तरी जिला

ये भी देखें-यूक्रेन से भारतीय और अन्‍य विदेशी छात्रों को निकालने के लिए 130 बसें तैयार: रूस


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97/?feed_id=15025&_unique_id=6224de4daeb9d

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History