दिल्ली: होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने पर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली: होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने पर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के पंजाबी बाग इलाके में होली (Holi) पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. युवक और उसका भाई होली मनाने के लिए अपनी बहन के घर आए थे. इस दौरान कुछ पड़ोसियों ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें युवक का भाई भी घायल हो गया. पूर्वी पंजाबी बाग के मनोहर पार्क इलाके में शुक्रवार अपराह्न 2 बजकर 42 मिनट पर हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पीड़ित मनोज और उसके भाई लक्ष्मी प्रसाद (20) को आचार्य बिक्षु अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि मनोज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रसाद के सिर पर टांके लगे और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. अधिकारी ने कहा कि मनोज के शरीर पर चाकू के वार और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने कहा कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की बहन खुशबू का बयान दर्ज किया गया है. उसने कहा है कि उसके भाई प्रसाद और मनोज होली मनाने के लिए उसके घर आए थे.

पुलिस ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस के अनुसार खुशबू के पड़ोसी मिथुन साहनी, राजकुमार, बिजेंदर साहनी, गरीबन कुमार, तिल्जू साहनी और रवीन्द्र साहनी तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर उसके भाइयों से झगड़ने लगे. जल्द ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि गरीबन ने मनोज की छाती पर वार किया, जबकि प्रसाद के सिर पर तिल्जू और अन्य आरोपियों ने लोहे की कड़ाही से हमला किया. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?feed_id=17283&_unique_id=6239f6c09cf90

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History