बिहार : छेड़छाड़ करने पर जेडीयू नेता को महिलाओं ने थाने के सामने धुन डाला

बिहार : छेड़छाड़ करने पर जेडीयू नेता को महिलाओं ने थाने के सामने धुन डाला

बिहार के रोहतास जिले में जेडीयू नेता मोद नारायण सिंह को महिलाओं ने पीटा.

पटना:

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर जेडीयू के एक नेता मोद नारायण सिंह की महिलाओं ने महिला थाने के गेट के पास जमकर पिटाई कर दी. महिलाओं की पिटाई से घबराए आरोपी नेता ने थाने में भागकर अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें

बताया जाता है कि मोहन बिगहा की रहने वाली एक महिला कल सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी. इस दौरान जेडीयू के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोद नारायण सिंह ने उसे अपने घर में किसी बहाने से बुला लिया तथा दरवाजा बंद करके कथित रूप से छेड़खानी करने लगा. पीड़ित महिला किसी तरह घर के छत पर भागी और शोर मचाना शुरू कर दिया. तब आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे वहां से निकाला. 

महिला इसकी शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची, लेकिन अपने खिलाफ मामला थाने में जाते देखकर आरोपी जेडीयू नेता अपने दो अन्य गुर्गों के साथ थाने पहुंच गया महिलाओं को फिर से धमकाने लगा. 

इसके बाद पीड़ित महिला के साथ आई अन्य महिलाएं उग्र हो गईं. उन्होंने महिला थाने के गेट के पास ही नेता पर लात, मुक्का तथा घूंसों की बरसात कर दी. इसके बाद नेताजी ने किसी तरह थाने में गिरते पड़ते भाग कर अपनी जान बचाई. महिलाओं का कहना है कि अबला जान के क्या कोई भी उन पर हाथ डाल सकता है? इस तरह के कृत्य को महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%87/?feed_id=16618&_unique_id=623397bc9cf9e

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History