जानें, होली पर कल कितने बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो?

प्रतीकात्मक फोटो.
होली पर शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सुबह से दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो रेल सेवाओं का संचालन बंद रखेगा. मेट्रो सेवाएं ढाई बजे के बाद से सामान्य रूप से संचालित होंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.
यह भी पढ़ें
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने ट्वीट करके बताया है कि होली पर्व पर 18 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी. इसमें रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है. इस प्रकार सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी.
Holi Update
On Holi (18th March 2022), metro services will not be available till 2:30 PM on all lines of Delhi Metro, including Rapid Metro/Airport Express Line. Services will thus start at 2:30 PM from terminal stations on all lines and will continue normally thereafter.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें (@OfficialDMRC) March 15, 2022
दिल्ली में गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण पिंक, वायलेट और ग्रीन लाइन पर सेवाएं तीन घंटे तक विलंबित हुईं.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजकर पांच मिनट से पूर्वाह्न 11.05 बजे तक तीन लाइनों में खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं.
कई यात्रियों ने ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा में लंबी कतारों में खड़े होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की क्योंकि ट्रेनें सामान्य से अधिक अंतराल पर स्टेशनों पर आ रही थीं. बड़ी संख्या में लोग, मुख्य रूप से कार्यालय जाने वाले, राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी शहरों से अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए हर सुबह मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं.
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a5%87/?feed_id=16591&_unique_id=62335ecf7e02e
Comments
Post a Comment