'आउटकम बजट' : दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में हर दिन देखे जा रहे हजारों मरीज- बोले मनीष सिसोदिया

'आउटकम बजट' : दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में हर दिन देखे जा रहे हजारों मरीज- बोले मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 2021-22 का आउटकम बजट पेश किया

नई दिल्ली:

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने 2021-22 का आउटकम बजट पेश किया  . इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 18 लाख हो गई है. 20 स्पेशलाइज्ड स्कूल चल रहे हैं, जिसमें 2300 बच्चे पढ़ रहे हैं. 11 ऐसे और स्कूल हम शुरू करेंगे. 31 स्कूलों के 4800 सीट के लिए 80 हजार आवेदन आए हैं. 13,181 कमरे स्कूलों में बनकर तैयार हो गए हैं. दिल्ली का अपना एडुकेशन बोर्ड बन गया है, 2312 बच्चे इस बोर्ड के तहत अगले साल परीक्षा देंगे. 

यह भी पढ़ें

सभी स्कूलों में देश में पहली बार देश भक्ति पाठ्यक्रम लागू हुआ है. एंटरप्रेन्योरशिप पाठ्यक्रम के तहत 126, कंपनी बनाने वाले बच्चे निकले हैं. डीटीयू, आईपी और आईजीटीयूडब्ल्यू में 673 सीटें बिज़नेस ब्लास्टर के छात्रों के लिए निर्धारित की है. हमने दिल्ली की योगशाला के लिए कहा था. आज यह चल रहा है. 370 सेंटर्स पर आज दिल्ली के योग इंस्ट्रक्टर्स के जरिए लोग हर दिन योग कर रहे हैं. आज दिल्ली में 520 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं. बीते एक साल में 1 करोड़ 44 लाख मरीज मोहल्ला क्लिनिक्स में इलाज कराने पहुंचे. हर दिन 60 हजार मरीज देखे जा रहे हैं. ओवर ऑल सैटिस्फैक्शन 90 फीसदी मरीजों का है. 

पहले सरकारी अस्पतालों में 3865 ऑक्सीजन बेड्स थे. पिछले एक साल में यह बढ़कर 9243 बेड्स हो गए हैं. 534 आईसीयू थे, अब 2091 हो गए हैं. दिल्ली में 100 % फर्स्ट डोज वैक्सीन लग चुकी है, 90 % वयस्कों को सेकेंड डोज लग चुकी है. हमने शोर करके वैक्सीन लिया, अरविंद केजरीवाल ही सबको वैक्सीन लगवा पा रहे हैं. मोदीजी के भरोसे रहते तो बिना वैक्सीन के रह जाते. ट्रांसपोर्ट सेक्टर में पहली बार किसी सरकारी काउंटर पर ताला लगाया गया. खिड़की नहीं होगी तो दलाल भी नहीं होंगे. फेसलेस किया इसे. अगस्त से दिसम्बर तक 5 लाख लोग इसका फायदा उठा चुके हैं. 3 करोड़ महिलाओं ने बसों में फ्री यात्रा की है. 2 साल में हमने इलेक्ट्रिक वाहन में 10 परसेंट का टारगेट हासिल किया है, 5 साल के लिए हमने 25 % का टारगेट रखा है.

दिल्ली में आज 125 जगह तिरंगे लग चुके हैं, 30 अप्रैल तक 200 और 15 अगस्त तक 500 तिरंगे दिल्ली में लहराने लगेंगे. डेढ़ लाख सीसीटीवी का टारगेट था. दिसंबर तक 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं. देश के गृह मंत्री ने बयान दिया था कि दूरबीन लेकर सीसीटीवी ढूंढ रहा हूं, सीसीटीवी गलियों में होते हैं आसमान में नहीं, वे खुद सीसीटीवी में कैद हुए थे.


 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%86%e0%a4%89%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%9f-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d/?feed_id=18012&_unique_id=62408dc3a75e6

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History