दिल्ली विश्वविद्यालय में मनाया गया महिला दिवस, नारी शक्तिकरण पर हुई विशेष चर्चा

दिल्ली विश्वविद्यालय में मनाया गया महिला दिवस, नारी शक्तिकरण पर हुई विशेष चर्चा

काव्य प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया

नई दिल्ली:

महिला दिवस के उपलक्ष्य में नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड, दिल्ली विश्वविद्यालय और शैक्षिक फ़ाउंडेशन ने सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने सबका स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मुख्य अतिथि रेखा शर्मा ने समाज में महिलाओं की समानता की बात की. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना कर एवं एनसी वेब की निदेशक प्रो गीता भट्ट एवं उप निदेशक डॉ उमाशंकर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. 

9cf6c318

यह भी पढ़ें

पहले चरण में “स्वतंत्रता आंदोलन के आलोक में मातृशक्ति की भूमिका” विषय पर छात्राओं द्वारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 42 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसके बाद दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा शर्मा, चेयरपर्सन राष्ट्रीय महिला आयोग उपास्थित रहीं. उन्होंने महिलाओं के अधिकार व उनसे जुड़ी बातों पर बात की. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो जगदीश प्रसाद सिंघल, अध्यक्ष, शैक्षिक फ़ाउंडेशन ने महिलाओं के सशक्त होने से समाज के सशक्त होने की बात कही. 

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने ओजस्वी वक्तव्य देते हुए सकारात्मक रहने, खुद पर भरोसा रखने और देशविरुद्ध कोई भी कार्य न करने का वचन लिया. प्रो बलराम पाणि, चेयरपर्सन, एन सीवेब ने एन सी वेब की अब तक की पूरी यात्रा का ज़िक्र किया. प्रो रनजी अब्बी, प्रॉक्टर, दिल्ली विश्वविद्यालय ने महिलाओं की लॉकडाउन में स्थिति का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं पर दोगुना बोझ रहा लेकिन उन्होंने घर से और घर का काम करते हुए दोनों ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाया. 

अंत में काव्य प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया. सभी सत्रों का कुशल मंच संचालन डॉ उमाशंकर  कर रहे थे. प्रो गीता भट्ट ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया.

यह भी पढ़ें:
सुदर्शन पटनायक ने ख़ास अंदाज़ में महिलाओं को Women's Day की दी बधाई
EPFO ने महिला दिवस पर महिलाओं को दिया तोहफा, सभी पेंडिंग दावों को प्रोसेस किया
International Women's Day: केरल में पहली बार महिला को एंबुलेंस चालक नियुक्त किया गया

महिला दिवस पर रेलवे ने केवल महिला कर्मचारियों के साथ चलाई ट्रेन



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=16569&_unique_id=623325255eeb4

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History