"भगवंत मान ने सभी मंत्रियों के लिए तय किए हैं टारगेट, अगर पूरी न हुईं तो...": अरविंद केजरीवाल

पंजाब  के लोगों ने हीरे चुन कर के भेजे हैं और इसलिए 92 लोगों की टीम बनकर काम करना है, मैं  बड़ा भाई हूं और भगवंत  की लीडरशिप में काम करना है. हर हाल में भगवंत  मान  द्वारा दी जिम्मेदारी को पूरा करना है. कभी सोचा था कि MLA बनोगे? बड़े बड़े लोगों को हराने वाले घमंड न करें. किसी का किसी पद पर हक़ नहीं होता है.

भगवतं मान की तारीफ में अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि मैं आज बहुत  खुश  और भावुक  हूं कि पंजाब  के लोगों ने बहुत प्यार दिया है, पिछले कुछ दिनों में मान  साहब ने जबरदस्त  कमा किया है, 3 दिन में मान साहब ने कमाल कर दित्ता. अब देश में भर में मान  साहब की चर्चा है. पंजाब के लोगों ने शपथ ली, लोगों को लगा कि वो शपथ ले रहे हैं.

पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर जनता को सुरक्षा  दी, बर्बाद फ़सल का मुआवजा भी दिया. इसके साथ ही  एंटी करप्शन एक्शन लाइन का एलान किया जिसके बाद दिल्ली वालों के कॉल आने लगे, अपने आप से सुधार हुए हैं. पंजाब  में आज रोजगार एक बड़ी समस्या है और रोजगार के एलान से  उम्मीद अब विश्वास में बदल गयी  है

इस बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत बड़ा बहुमत दिया है,जहां हम जा भी नही पाए वहां भी जनता ने भारी बहुमत से जिताया है, ऐसे में हमारा फ़र्ज़ ये है कि अब हम कौने कौने पर जाए, जहां समस्या है, जहां मुद्दा है वहां हमें जाना है. हमें ये नही देखना की यहां से हमें वोट कम पड़ी थी या नहीं पड़ी थी हम सबके सीएम है.

भगवंत मान बोले कि पैसे तो बहुत लोग कमा कर जाते हैं, अगर आपके एक सिग्नेचर करने से किसी का चूल्हा जलता है या किसी का स्वस्थ्य का काम होता है तो इससे अच्छा कुछ नही हो सकता. कई बार मेरे पास स्पेशल किड्स आते थे तो मैं कहता था उनका मजाक ना उड़ाया जाए पता नही किस भेष में नारायण मिल जाये. कुछ शिकायतें मिली है कि लोगों खराब शब्दावली प्रयोग कर रहे हैं ये करने हम नही आये.

आप ( विधायको) में से बहुत ऐसे हैं जो 60,70,75 हज़ार वोट से जीत कर आये है. 1 करोड़ लोगों  ने लगभग वोट डाल कर हमें भेजा है, इसी हमें लोगों के लिए प्रयोग करना है ना कि लोगो के ऊपर. किसी को धमकाना नहीं है, यहां तक कि पुलिस पटवारी अधिकारी सबसे प्यार से बात करो समझाओ उन्हें. आप हमें बताओ हम चंडीगढ़ से इलाज करेंगे.

फिलहाल 25 हज़ार नौकरियो की हमने कल आदेश दिया है और  1 महीने में वो हो जाएगी. हो सकता है कि आपके पास इन नौकरियो के लिए लोग सिफारिश लगवाने आएंगे लेकिन अगर अपने ऐसे किसी की सिफारिश की तो फिर आप किसी ओर का हक मारोगे, आम आदमी पार्टी इसलिए नहीं बनी. दिल्ली में मैं देखता रहा हूँ ,हर विधायक व मिनिस्टर का सर्वे होता है कि लोग उसके बारे में क्या कहते हैं.

21-22 विधायको का सर्वे में ज़रा सा नेगेटिव आया उनकी टिकट काट कर नयो को दे दी ,वो भी जीत गए. हमें कुम्बा नही बनाना,अगर आपको अपनी सीट पक्की करनी है तो जनता के साथ पक्की दोस्ती करनी है उनका काम करना है, मैं डरा नही रहा बस समझा रहा हूँ. काम जायज़ होना चाहिए,बुरे काम की सिफारिश मत करना अच्छे काम पर पीछे नही हटना.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में मुख्यमंत्री पद की रेस हुई दिलचस्प, RSS के करीबी नेता बने तीसरा विकल्प

हमारे पास सब वर्गों से लोग है,इसे हमने जात पात में नही डालना ,लोगो ने सबको वोट डाली है,दबे कुचले लोगो के घर ज़रूर जाइयेगा क्या हाल है वहां उनके घर की स्थिति हमें बदलनी होगी. अपनी विधानसभा के हर कस्बे में दफ्तर खोलो,वक़्त के पाबंद बनो. 18-18 घण्टे काम करना होगा क्योंकि हम 70 साल पीछे रह गए है. हमें रंगले पंजाब का लक्ष्य हांसिल करना है.
 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b/?feed_id=17097&_unique_id=623869aeebe50

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History