समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कुशीनगर में पथराव, कार के शीशे टूटे

समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कुशीनगर में पथराव, कार के शीशे टूटे

पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव हुआ है. पथराव में कार के शीशे टूट गए. मौर्य ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, राज्‍य में विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही वे बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए हैं.मौर्य ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने बताया कि पथराव के कारण कई गाड़‍ियों के शीशे चटख गए हैं. घटना खलवा पट्टी गांव में उस वक्‍त हुई जब स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के प्रचार करने जा रहे थे. घटना को लेकर सपाइयों में आक्रोश है,  स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क जाम की. सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद के अलावा उनकी बेटी और बीजेपी सांसद  संघमित्र मौर्य भी मौके पर पहुंची. बीजेपी से सांसद संघमित्र मौर्य ने अपनी ही पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया. 

0h1bulr8पथराव के कारण कई कारों के शीशे टूट गए

स्वामी प्रसाद इस बार कुशीनगर की फ़ाज़िलनगर सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी हैं. यूपी में चुनाव के पहले ही दिन से वे अपने प्रचार में 85 बनाम 15 की बात कर रहे हैं . पिछले दिनों NDTV से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया था. उन्‍होंने कहा कि इस बार चुनाव में यूपी में योगी आदित्‍यनाथ के ख़िलाफ़ लहर है. सभी चरणों में अखिलेश यादव हरा रहे हैं. उन्‍होंने कहा, 'मेरे आने से बीजेपी को बहुत नुक़सान हो गया. ये चुनाव 80 बनाम 20 का नहीं बल्कि 85 बनाम 15 का है. 85 में दलित , पिछड़े लोग हैं जिनके अधिकार मारने का काम हुआ है और और जो 15 है उसमें भी बंटवारा है.

यह भी पढ़ें


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d/?feed_id=14662&_unique_id=6221ab8eef054

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History