मुंबई में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में पड़ने वाली है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मंबुई में जारी की गई लू की चेतावनी

मुंबई:

मौसम विभाग ने मुंबई सहित कोंकण के सभी इलाको में लू चलने की चेतवानी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम गर्म और शुष्क हवा चलने से समुद्र की हवा देरी से चल रही है. इसलिए मुंबई सहित महाराष्ट्र के समुद्र किनारे के इलाको में लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग (Weather Department) ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा कि 16 मार्च तक पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग जिले में लू चलेगी. 

यह भी पढ़ें

मुंबई (Mumbai Heat Wave) स्थिति भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के प्रमुख जयंत सरकार ने कहा कि हमने महाराष्ट्र के कई जिलों में लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है. यानी 15 मार्च से 16 मार्च के बीच कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान अगर सावधानी नहीं बरती गयी, तो लोग लू की चपेट में आ सकते हैं. मुंबई के आईएमडी (India Meteorological Department) प्रमुख डॉ. जयंत सरकार के अनुसार उत्तरी कोंकण के क्षेत्रों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: कौन होगा उत्तराखंड का अगला CM? सस्पेंस के बीच दिल्ली में आज पुष्कर धामी और जेपी नड्डा करेंगे बैठक

कई जिलों में गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मुंबई में पिछले दस दिनों से हर दिन तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. विभाग के अनुसार अगले दो दिन के लिए हीटवेव (Heat Wave) की चेतावनी जारी की गई है. 15 मार्च को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 16 मार्च को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए दोनों दिनों में येलो अलर्ट रहेगा.

VIDEO: रूसी हमले में घायल गर्भवती महिला और बच्‍चे की मौत, रूस ने कीव में हमले किए तेज


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ad%e0%a5%80/?feed_id=16299&_unique_id=6230d7e92558d

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History