पंजाब की जीत का जश्न पूरे यूपी में मनाएगी AAP, सभी जिला मुख्यालयों में आज विजय जुलूस

पंजाब की जीत का जश्न पूरे यूपी में मनाएगी AAP, सभी जिला मुख्यालयों में आज विजय जुलूस

यूपी में पंजाब की जीत का जश्न मनाने में जुटी आप

लखनऊ:

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) अपनी इस जीत का जश्न पूरे उत्तर प्रदेश में मनाएगी. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मनायेगी. पार्टी 12 मार्च को राज्य के सभी जिलों में विजय जुलूस निकालेगी और पंजाब की जीत का जश्न गांव, कस्बा, शहर स्तर पर मनाएगी.

यह भी पढ़ें

सिंह ने दावा किया कि पंजाब में मिली जीत से आम आदमी पार्टी को अब जनता ने राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार लिया है. यह इस बात का साफ संकेत है कि लोग आप की झाडू लेकर राजनीति की गंदगी को साफ करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर द्वारा दिये गये संविधान के हिसाब से सभी को बराबरी का हक दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में गांव-गली और मोहल्ले तक मजबूत संगठन का गठन करेगी. यह काम तत्काल शुरू किया जाएगा और इस काम में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटेगा.

सिंह ने बताया कि पार्टी आगामी 23 और 24 मार्च को लखनऊ में जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित करेगी जिनमें विस्तार से संगठन और चुनाव की समीक्षा की जाएगी. सिंह ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी। चुनाव के परिणाम जो भी हो, मगर पार्टी की नीतियां, दिल्ली का ‘विकास मॉडल', अरविंद केजरीवाल का चेहरा और पार्टी का झण्डा गांव-गांव पहुंचा.

ये भी पढ़ें: 'यूपी में क्यों हारे चुनाव?' अखिलेश यादव के सहयोगी SBSP अध्यक्ष ओपी राजभर ने बताया

संजय सिंह बोले कि ये चुनाव भाजपा और सपा के गठबंधनों के बीच ही सीमित था इसलिए बाकी राजनीतिक दलों को वोट नहीं मिले. आम आदमी पार्टी के साथ भी यही हुआ. ''उन्होंने कहा कि राज्य में नयी सरकार बनने जा रही है. अगर वह जन आंकाक्षाओं और अपनी घोषणाओं पर खरा नहीं उतरेगी तो आम आदमी पार्टी विपक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाएगी.

VIDEO: भारत सरकार ने पाकिस्तान में मिसाइल गिरने के मामले में जताया खेद, जांच के दिए आदेश

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%af/?feed_id=16118&_unique_id=622f2fc888c98

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History