AAP की पंजाब में दमदार जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर नजर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक हो सकते हैं.
पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार का ऐलान किया कि वह इस साल के अंत में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. पार्टी ने कहा कि वह 'कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से तंग आ चुके' आम आदमी का एक विकल्प बनना चाहती है.
यह भी पढ़ें
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को शिमला में एक मार्च निकाला. आम आदमी पार्टी अगले महीने शिमला में नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी.
''पंजाब ने शानदार फैसला किया'' : विधानसभा चुनाव में AAP की जीत के बाद बोले नवजोत सिद्धू
पंजाब में AAP की जीत किसी राज्य में पार्टी की पहली जीत है. 2017 में भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस बार कांग्रेस के लिए अपनी सत्ता बचाना तो दूर, बल्कि 117 में से केवल 18 सीटें ही जीत पाई. वहीं आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन आम आदमी पार्टी के राघव चढ्डा ने एनडीटीवी से कहा था, 'मैं देख रहा हूं कि AAP एक राष्ट्रीय ताकत बन रही है.'
चुनाव परिणाम 2022: जिस AAP उम्मीदवार को "बच्चा" बोला, उसी ने पूर्व CM को हरा दिया
पंजाब चुनाव में जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि AAP "एक पार्टी से ज्यादा है, यह एक क्रांति है'. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पार्टी में शामिल होने की अपील की थी.
उन्होंने कहा था, 'यह इंकलाब (क्रांति) के लिए बदलाव का समय है. मैं आप सभी से AAP में शामिल होने की अपील करता हूं. AAP सिर्फ एक पार्टी नहीं है. यह एक क्रांति का नाम है.'
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं. यहां अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक हो सकते हैं.
Source link https://myrevolution.in/politics/aap-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac/?feed_id=15852&_unique_id=622c8dd1123e8
Comments
Post a Comment