'रीढ़ की हड्डी पर टैटू की सुई रखते हुए मेरा रेप किया' : 6 मामलों में मशहूर टैटू कलाकार गिरफ्तार

'रीढ़ की हड्डी पर टैटू की सुई रखते हुए मेरा रेप किया' : 6 मामलों में मशहूर टैटू कलाकार गिरफ्तार

कलाकार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

तिरुवनंतपुरम:

केरल पुलिस ने कोच्चि के एक लोकप्रिय टैटू कलाकार को रविवार को कम से कम 6 महिलाओं द्वारा बलात्कार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप लगाने वाली सभी महिलाएं कलाकार की क्लाइंट रही हैं. कलाकार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एक 18 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए सुजीश पीएस के टैटू स्टूडियो (Inkfected Tattoo Studio) में अपना बुरा अनुभव साझा किया था, यह पोस्ट वायरल हो गई थी, जिसके बाद कलाकार के खिलाफ और कई महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई.

महिला का आरोप है कि उसके साथ तब बलात्कार किया गया, जब कलाकार लगातार उसकी रीढ़ की हड्डी पर सुई से टैटू गोद रहा था. हालांकि, पुलिस के मुताबिक महिला ने अभी तक अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. 

युवती की पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ अन्य महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में उसी टैटू कलाकार द्वारा अपने यौन शोषण के अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर किया.

MP में हैवानियत की हदें पार : पिता ने की 14 साल की बेटी की हत्या, डेडबॉडी के साथ किया रेप

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने एनडीटीवी को बताया, 'हम कल से शिकायतकर्ताओं के 164 बयान ले रहे हैं. अभी तक, हमारे पास आरोपी के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज हैं, जो शुरू में फरार था. सभी गैर-जमानती अपराध हैं. जब पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो उसने सरेंडर कर दिया.'

साथ ही उन्होंने कहा, "यह एक बार की शिकायत नहीं है. हमें बहुत सारी शिकायतें मिल रही हैं. कई अन्य टैटू स्टूडियो भी हैं. हमें उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है. सभी शिकायतें इस एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ हैं.' 

पुलिस ने कहा कि उसने शनिवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया और शुरू में उसे पूछताछ के लिए चेरनल्लूर पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

महिला से पति, उसके दोस्तों ने किया ‘सामूहिक बलात्कार'

एक अन्य मामले में, आगामी मलयालम फिल्म पदवेट्टु के निर्देशक लिजू कृष्णा को भी रविवार को केरल के कन्नूर से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी से बताया, "लिजू कृष्णा को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया गया है. हम शिकायतकर्ता का कोई ब्योरा नहीं दे सकते, लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं. पीड़ित आरोपी की बेहद करीबी हैं.'

पुलिस ने कहा कि फिल्म निर्देशक को सोमवार को कोच्चि में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81/?feed_id=15425&_unique_id=622898a00a03f

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History