भारत ने एक वर्ष में $400 बिलियन का निर्यात करके रचा इतिहास

भारत ने एक साल में 400 बिलियन डॉलर की वस्तुओं के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रच दिया है। वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह युवा उद्यमियों, निर्यातकों और MSMEs के दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और क्षमताओं का प्रमाण है।

मुख्य बिंदु

यह इतिहास में पहली बार है जब भारत ने वस्तुओं के निर्यात (merchandise exports) में 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है। यह आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारत ने वित्त वर्ष के लिए भारत ने 650 बिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा था। 650 billion डॉलर में से सेवाओं के निर्यात का लक्ष्य 250 अरब डॉलर था और 400 बिलियन डॉलर का वस्तुओं के निर्यात का लक्ष्य तय किया गया था।
रोचक बात यह है कि भारत ने यह लक्ष्य तय समय से 9 दिन पहले हासिल कर लिया है।

औसतन, हर घंटे 46 मिलियन डालर का सामान निर्यात किया जाता है, हर दिन 1 बिलियन डालर का सामान निर्यात किया जाता है और हर महीने 33 बिलियन डालर का निर्यात किया जाता है।
वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 292 बिलियन डालर था जबकि 2021-22 में निर्यात 37% की वृद्धि के साथ 400 बिलियन डालर हो गया है।

भारत के निर्यात

भारत की कुछ एक महत्वपूर्ण निर्यात की जाने वाली वस्तुएं इस प्रकार हैं : पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंजीनियरिंग सामान, लेदर, कॉफ़ी, प्लास्टिक, रेडी-मेड कपड़े, डेरी उत्पाद, समुद्री उत्पाद और तम्बाकू इत्यादि।

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , India's Export Record , India's Exports , merchandise exports , भारत के निर्यात

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-400-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8/?feed_id=17648&_unique_id=623d5c1af20d2

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4