कोरोनावायरस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में 2,568 नए COVID-19 केस, कल से 2.5 फीसदी ज़्यादा

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में 2,568 नए COVID-19 केस, कल से 2.5 फीसदी ज़्यादा

Covid Cases Updates India: अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 15 हजार 974 लोगों की मौत हो चुकी है. 

नई दिल्ली:

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 2568 नए मामले सामने आए हैं. यह कल सामने आए मामलों से 2.5 फीसदी ज्यादा है. इसके साथ ही देश में  कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 29 लाख, 96 हजार 62 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 97 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 15 हजार 974 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 40 हजार से भी नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 33, 917 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.08 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी हो गई है.  

Covid 19 : चीन में कोरोना के दो साल में सर्वाधिक मामले, 10 शहरों में लॉकडाउन

पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 4,722 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से दोगुना से भी कम है. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 24 लाख, 46 हजार, 171 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 0.37 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर अब 0.46 फीसदी हो गई है. अब तक देश में कुल 77.97 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.  पिछले 24 घंटों के अंदर 7,01,773 सैंपल की जांच की गई है.  

मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 180.40 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में देशभर में वैक्सीन की कुल 19,64,423 खुराक लोगों को दी गई है.

वीडियो: आज सुबह की सुर्खियां : 15 मार्च, 2022


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae-3/?feed_id=16357&_unique_id=62319a0e9f709

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History