ईरान ने नूर 2 (Noor 2) सैन्य उपग्रह लांच किया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा एक सैन्य उपग्रह, नूर -2, को पृथ्वी से 500 किलोमीटर की ऊँचाई पर कक्षा में लॉन्च किया गया है।

मुख्य बिंदु 

  • यह ईरान का दूसरा सैन्य उपग्रह लांच है।
  • अप्रैल 2020 में, पहला नूर सैन्य उपग्रह पृथ्वी की सतह से 425 किमी की कक्षा में लॉन्च किया गया था।
  • फारसी भाषा में नूर का अर्थ प्रकाश होता है।
  • नूर 2 को शाहरूद स्पेसपोर्ट से तीन चरण वाले कासेद, या “मैसेंजर” लॉन्चर द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • ईरान के दूसरे उपग्रह का कक्षा में लांच देश की सेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे देश के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर भी चिंताएं बढ़ेंगी।
  • इस सैटेलाइट का वजन 45 किलो है।
  • देश के अधिकारियों द्वारा नूर-2 उपग्रह के बारे में विवरण जारी नहीं किया गया है।

नूर उपग्रह 

नूर अंतरिक्ष यान, जिसे “NOUR 01” के रूप में भी जाना जाता है, एक ईरानी सैन्य उपग्रह है जिसे 22 अप्रैल, 2020 को कक्षा में स्थापित किया गया था। नूर उपग्रह का लांच ईरान के केंद्रीय रेगिस्तान से हुआ था। नूर सैटेलाइट कासेद द्वारा लॉन्च किया गया था, जो ठोस और तरल ईंधन के मिश्रण से तीन चरणों वाला रॉकेट है। नूर ईरान का पहला सैन्य उपग्रह है।

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Current Affairs in Hindi , Hindi Current Affairs , Hindi News , IRGC , Noor 2 , NOUR 01 , इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स , नूर 2 , नूर उपग्रह , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%b0-2-noor-2-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9/?feed_id=15655&_unique_id=622aec100ff15

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History