कोरोनावायरस अपडेट : देशभर में 1761 नए मामले, कल के मुकाबले 15% की कमी; 24 घंटे में 127 की मौत

कोरोनावायरस अपडेट : देशभर में 1761 नए मामले, कल के मुकाबले 15% की कमी; 24 घंटे में 127 की मौत

India Covid Cases: कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 26,240 रह गई है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)

नई दिल्‍ली :

Coronavirus: देश में कोरोना के दैनिक मामलों (Corona Daily Cases) में लगातार गिरावट देखी जा रही है. बीते 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के कुल 1,761 मामले सामने आए हैं. कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. कल देश में कोरोना के 2075 मामले सामने आए थे. साथ ही बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के चलते 127 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद देश में अब तक कोरोना से होने वाली मौतों (Corona Death in India) की संख्‍या बढ़कर 5,16,479 हो गई है. 

यह भी पढ़ें

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या में भी लगातार बढोतरी हो रही है और ठीक होने वाले लोगों का रोजाना का आंकड़ा संक्रमण की चपेट में आने वालों से अधिक है. देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 3,196 लोग ठीक हुए है, जिसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्‍या बढ़कर 4,24,65,122 हो गई है. 

कोरोना ने फिर बढ़ाया चीन का सिरदर्द, 1 साल बाद कोविड के दो मरीजों की मौत

साथ ही देश में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है. पिछले 24 घंटे में 1,562 सक्रिय मामले कम हुए हैं. इस तरह देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर अब 26,240 रह गई है. अब देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों का 0.06 फीसदी ही है. 

इजरायल में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला, दो मरीजों की RT-PCR में हुआ खुलासा

साथ ही देश में रिकवरी रेट में रोजाना बढोतरी हो रही है. रिकवरी रेट बढ़कर 98.74 फीसदी हो गई है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.41 फीसदी दर्ज की जा रही है. 

देश में राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत 181.21 करोड़ लोगों को डोज दी जा चुकी है. साथ ही 12-14 साल के बच्‍चों को 17 लाख कोरोना की खुराक दी जा चुकी है. 

देश में आज से 12 से 14 साल के बच्‍चों को कोरोना का टीका, 28 दिन बाद लगेगी दूसरी डोज


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%ad%e0%a4%b0/?feed_id=17162&_unique_id=6238db560e23f

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History