कांग्रेस ने PM नरेंद्र मोदी पर लगाया महाराष्ट्र के ‘अपमान’ का आरोप, माफी की मांग की

कांग्रेस ने PM नरेंद्र मोदी पर लगाया महाराष्ट्र के ‘अपमान’ का आरोप, माफी की मांग की

नाना पटोले ने कहा, पीएम की माफी की मांग को लेकर कांग्रेस बुधवार को बीजेपी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी

मुंबई :

Maharashtra : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर महाराष्ट्र का ‘अपमान' करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में कथित तौर पर यह कहने के लिए माफी मांगने की मांग की कि महाराष्ट्र ने अन्य राज्यों में कोविड-19 के प्रसार को बढ़ावा दिया. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole)ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री की माफी की मांग को लेकर बुधवार को राज्यभर में बीजेपी के  कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें

"केजरीवाल ने कहा ..." : नवजोत सिद्धू ने बताया कि 'आप' में शामिल होने की बात क्यों हुई विफल?

पटोले ने कहा, ‘‘सोमवार को लोकसभा में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य के 12 करोड़ लोगों पर कोविड-19 फैलाने का आरोप लगाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र का अपमान किया. प्रधानमंत्री को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए.'' मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था, ‘‘कांग्रेस नेताओं ने क्या किया? वे मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर खड़े हुए और मुफ्त टिकट बांटे. उन्होंने लोगों को मुंबई से जाने के लिए प्रेरित किया ताकि महाराष्ट्र का बोझ कम किया जा सके. तुम उत्तर प्रदेश जाओ, तुम बिहार जाओ. जाओ, वहां कोरोना फैलाओ. आपने यह पाप किया और अराजकता का माहौल बनाया.''

पटोले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ‘नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया था और ‘कोविड-19 के सुपर-स्प्रेडर बने.'फरवरी 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आए थे और ‘नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद के एक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया था.पटोले ने कहा, ‘‘अगर महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को राज्य पर गर्व होता तो उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान की निंदा की होती. अगर वे इन टिप्पणियों की निंदा नहीं करते हैं तो उन्हें राज्य के इतिहास में ‘महाराष्ट्र द्रोही' के रूप में जाना जाएगा.''

"वैक्सीन लगाऊंगा तो किसी का नुकसान नहीं होगा, इस भावना ने देशवासियों को प्रेरित किया": PM मोदी


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-pm-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80/?feed_id=11635&_unique_id=62051ff96e23e

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History