Pegasus Case : शुक्रवार को होगी सुनवाई, SC की ओर से नियुक्त समिति ने सौंप दी है अंतरिम रिपोर्ट

Pegasus Case : शुक्रवार को होगी सुनवाई, SC की ओर से नियुक्त समिति ने सौंप दी है अंतरिम रिपोर्ट

Pegasus Case में शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट.

नई दिल्‍ली:

स्पाइवेयर पेगासस मामले (Spyware Pegasus Case) की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (Supreme Court Hearing in Pegasus Case) अब बुधवार को नहीं शुक्रवार यानी 25 फरवरी को होगी. मंगलवार को सुनवाई की तारीख में बदलाव किया गया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत के सामने इसके लिए आग्रह किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है. इस मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी. इसपर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच से कहा कि पेगासस मामले में कल सुनवाई होनी है लेकिन वो PMLA मामले की सुनवाई में होंगे, इसलिए मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए टाल दी जाए. 

यह भी पढ़ें

उनके आग्रह पर CJI ने कहा कि ठीक है इसकी सूचना पक्षकारों को दे दी जाए. अब इस केस में CJI रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी.

ये भी पढ़ें : "न्यूयॉर्क टाइम्स ने भयानक गलती की": ताजा Pegasus विवाद पर NDTV से बोले पूर्व राजनयिक

बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस आर रवींद्रन कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है. सोमवार को खबर आई कि पेगासस स्पाइवेयर मामले की जांच के लिए नियुक्त समिति ने अपनी जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा है. सूत्रों ने बताया कि कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी ने अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है. सूत्रों ने कहा कि शीर्ष अदालत 23 फरवरी को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रवींद्रन समिति की रिपोर्ट पर विचार कर सकती है.

अब तक पत्रकार एन राम, सिद्धार्थ वरदराजन और परंजॉय गुहा ठाकुरता समेत 13 लोगों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा है. दो लोगों ने अपने मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए कमेटी को सौंप दिए हैं.

Video : रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जासूसी पर लगाया दिमाग, अर्थव्यवस्था पर लगा लेते


Source link https://myrevolution.in/politics/pegasus-case-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88/?feed_id=13495&_unique_id=62165caf79fe0

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History