Goa Assembly Election 2022: गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, नई सरकार में छोटे दल निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

Goa Assembly Election 2022: गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, नई सरकार में छोटे दल निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

Goa Assembly Election: गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पणजी: Goa Assembly Elections 2022 Voting Today : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण की वोटिंग के साथ-साथ आज सोमवार को गोवा के लिए भी सबसे बड़ा दिन है. आज गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इन सीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस बार गोवा की लड़ाई दिलचस्प है. स्थानीय पार्टियों के अलावा, बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी भी इसमें खूब जोर लगा रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने भी यहां प्रचार किया है. गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भी सुर्खियों में हैं. यहां, भाजपा, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के बीच चुनाव में कांटे की टक्कर देखी जा रही है. आइए एक बार गोवा चुनाव को लेकर कुछ बातें जान लेते हैं.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इन सीटों पर 301 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पणजी में 22,408 पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें 10,531 पुरुष और 11,877 महिलाएं हैं.

  2. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा गोवा में आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी), तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना, रेवॉल्यूशनरी गोवा पार्टी, गोयेंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड भी चुनावी मैदान में है. इसके अलावा, 68 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

  3. गोवा में अब तक अमूमन सत्ता बीजेपी और कांग्रेस के हाथ में आती-जाती रही है.  हालांकि, इस बार चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि इस बार छोटे दल गोवा में सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं. उनका कहना है कि छोटे दल चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे प्रमुख दलों के वोटों में सेंध लगा सकते हैं.

  4. गोवा चुनाव को लेकर सामने आये अधिकतर चुनावी सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि किसी भी एक पार्टी के बहुमत प्राप्त करने की संभावना नहीं है. 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज' (सीएसडीएस) से जुड़े संजय कुमार ने कहा कि गोवा में साफतौर पर बीजेपी, कांग्रेस, आम आदर्मी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस- चौतरफा मुकाबला है.

  5. चुनाव में पणजी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे, भाजपा के स्थानीय कद्दावर नेता अतानासियो मोनसेराटे, पूर्व में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रह चुके और अब कांग्रेस के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी तथा आप उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर है.

  6. भाजपा ने विधायक मोनसेराटे को चुनाव मैदान में उतारा है. मोनसेराटे इससे पहले कांग्रेस में थे और उन्होंने 2019में भाजपा के प्रत्याशी को पराजित किया था. वह 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे. मोनसेराटे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर. भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज उत्पल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

  7. कांग्रेस ने चुनाव में एल्विस गोम्स को टिकट दिया है. पूर्व नौकरशाह 2017 में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे,लेकिन बाद में पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

  8. वहीं दूसरी ओर आप ने तीसरी बार वाल्मीकि नाइक को चुनाव मैदान में उतरा है. इससे पहले नाइक को 2017, और 2019 उपचुनाव में खड़ा किया गया था. नाइक ने कहा कि निर्वाचित होने पर वह पणजी निर्वाचन क्षेत्र में रोजगार पर ध्यान केंद्रित करेंगे और वार्ड सभाओं का आयोजन करेंगे जिसमें नागरिक विधायक और अधिकारियों की उपस्थिति में अपने मुद्दों को हल करा सकते हैं.

  9. इन उम्मीदवारों के अलावा रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी (आरजीपी) से राजेश रेडकर (50) भी चुनाव मैदान में हैं.

  10. इस बीच गोवा में लोगों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को कई तरह के लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं. रेस्टोरेंट्स, कैफे, बंजी जंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी पर स्पेशल छूट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं.


Source link https://myrevolution.in/politics/goa-assembly-election-2022-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-40-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8b/?feed_id=12484&_unique_id=620ce9d9701fb

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History