सड़कों पर जाम से मिलेगी मुक्ति, आईपीएस Dipanshu Kabra ने शेयर किया वीडियो

सड़कों पर जाम से मिलेगी मुक्ति, आईपीएस Dipanshu Kabra ने शेयर किया वीडियो

सड़कों पर हम जब चलते हैं तो कई बार जाम में फंस जाते हैं. जाम में फंसने के कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कई बार हम लेट हो जाते हैं, तो कई बार हमारे काम अधूरे रह जाते हैं. उस समय हमें लगता है कि काश कोई ऐसा उपाय होता जिससे हम अपने गंतव्य स्थान पर आसानी से पहुंच जाएं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स ड्रोन पर बैठकर हवा में यात्रा कर रहा है. इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा (IPS Dipanshu Kabra) ने भी शेयर किया है.

यह भी पढ़ें

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ड्रोन पर बैठकर हवा में उड़ रहा है. वो रिमोट से इसे चला रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने शेयर किया है. शेयर करते हुए दिपांशु काबरा ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भविष्य में कौन-कौन ऐसे ऑफिस जाना चाहेगा?

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूज़र ने कहा है- अगर ऐसा ड्रोन आता है तो इंसान कभी जाम में नहीं फंसेगा. वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में बेहतरीन वीडियो है, इस वीडियो को अबतक 6 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81/?feed_id=12650&_unique_id=620ead527c776

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History