Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली के निजी स्कूलों ने नर्सरी,पहली कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की

Delhi Nursery Admission 2022: दिल्ली के निजी स्कूलों ने नर्सरी,पहली कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की

जिन बच्चों का दूसरी सूची में नाम आया है, वे 22 से 28 फरवरी के बीच दाखिला ले सकते हैं.

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) के निजी स्कूलों (Private School) ने नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी. राष्ट्रीय राजधानी के 1800 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया पिछले साल 15 दिसंबर को शुरू हुई थी. सूची जारी होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. स्कूलों ने प्वाइंट आधारित मानदंड का इस्तेमाल करते हुए चार फरवरी को पहली सूची जारी की थी. शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) के एक अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों का दूसरी सूची में नाम आया है, वे 22 से 28 फरवरी के बीच दाखिला ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

Delhi Nursery Admission 2022: नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट कल होगी जारी, डायरेक्ट इस लिंक पर जाकर करें चेक

उन्होंने कहा कि सभी गैर सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देशित किया गया था कि वे दाखिले का एक ऐसा मानदंड अपनाएं जो निष्पक्ष, अच्छी तरह से परिभाषित, सामान, गैर भेदभावकारी और पारदर्शी हो. अधिकारी ने बताया, “इसके बाद अगर कोई सूची जारी करने की जरूरत पड़ी तो उसे 15 मार्च को जारी किया जाएगा. दाखिले की समूची प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी.”

Delhi Nursery Admission 2022: नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट 21 फरवरी को होगी जारी, एडमिशन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

नियमों के मुताबिक, सभी गैर सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूल, प्री स्कूल, प्री प्राइमरी व पहली कक्षा में 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके या वंचित समूह और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी. प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में संबंधित उप निदेशक (जिला) की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन किया गया है.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/delhi-nursery-admission-2022-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b/?feed_id=13579&_unique_id=62173bd4bddb2

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History