Covid-19 Updates : पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे

Covid-19 Updates : पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे

कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही है सतर्कता (प्रतीकात्मक फोटो)

Covid-19 Updates : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है. इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739  है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई है.

यह भी पढ़ें

डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 325 लोगों की मौत हुई है. अब तक 75.81 करोड़ कोराना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटों में 12,35,471 कोरोना जांच की गई है.  वहीं देश में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 25,920 नए मामले सामने आए. जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई. इसके साथ ही देश में 43 दिनों के बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से नीचे आ गयी है. 

मुंबई : कोविड के लेटेस्ट सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 95% नमूनों में पाया गया ओमिक्रॉन वेरिएंट

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (18 फरवरी) को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए. जबकि इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई है. इसके अलावा, दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा  26,095 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 1860 मरीज दिल्ली में हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर  0.14 फीसदी हो गई है. रिकवरी दर 98.44 फीसदी रही है.

सरकार कोरोना से जंग के बीच लोगों से कोरोना गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने को लेकर अपील कर रही है. लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है. साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने पर भी जोर दिया जा रहा है. 

ये भी देखें-अफवाह बनाम हकीकत : दो डोज के बाद कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज कितनी कारगर?-बता रहे हैं एक्सपर्ट


Source link https://myrevolution.in/politics/covid-19-updates-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9b%e0%a4%b2%e0%a5%87-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=13179&_unique_id=62139be99cabc

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History