Covid-19 : भारत में कोरोना के नए मामलों में 10 फीसदी की कमी, 24 घंटे में 10,273 मामले दर्ज

Covid-19 : भारत में कोरोना के नए मामलों में 10 फीसदी की कमी, 24 घंटे में 10,273 मामले दर्ज

पोजिटिविटी दर भी अब कम होकर 1 फीसदी हो गई है.

नई दिल्ली:

देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के (Corona) मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी कोरोना केसों में कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,273 नए मामले सामने आए हैं. पोजिटिविटी दर भी अब कम होकर 1 फीसदी हो गई है. वहीं आज बीते दिन के मुकाबले 1,226 कम केस आए हैं.

यह भी पढ़ें

कोरोना (Corona) से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ रहा है. 24 घंटे में 20,439 लोग ठीक होकर कोरोना को हरा चुके हैं. वहीं कल के मुकाबले मौतों में भी हल्की कमी आई है. आज 243 मौतों का आंकड़ा सामने आया है. जबकि दूसरी ओर एक्टिव मामले (Active Case) भी अब 1,11,472 पर आ गए हैं. वहीं, अबतक इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 724 हो गई है.

आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 90 हजार 921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 177 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 24 लाख 5 हजार 49 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 177 करोड़ 44 लाख 8 हजार 129 डोज़ दी जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव पांचवां चरण: 300 का आंकड़ा पार कर BJP फिर से बनाएगी सरकार: सिद्धार्थ नाथ सिंह

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.99 करोड़ से ज्यादा (1,99,77,476) टीके लगाए गए हैं. आपको बता दें कि देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. इसके बाद देश बड़े पैमाने पर  लोगों को वैक्सीन डोज दी गई.


Source link https://myrevolution.in/politics/covid-19-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae/?feed_id=14085&_unique_id=621bdacf6b310

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History