सेना के Chinar Corps के फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किए गए, नहीं बताई कोई वजह

चिनार कॉर्प्स के फेसबुक-इंस्टाग्राम पेज एक सप्ताह से अधिक समय से ब्लॉक हैं
भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps)के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज एक सप्ताह से अधिक समय से ब्लॉक हैं. सेना और खुफिया सूत्रों ने NDTV को यह जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस मसले को फेसबुक के साथ उठाया गया है लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है. चिनार कॉर्प्स के फेसबुक और इंस्टाग्राम, दोनों पेजों पर लॉग इन करने पर यह मैसेज आ रहा, 'आपकी ओर से फॉलो की जा रही लिंक या तो ब्रेक हो गई है या फिर इसे हटा दिया गया है (A link you followed may be broken, or the page may have been removed).'
यह भी पढ़ें
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम ने इन पेजों को ब्लॉक क्यों किया है. सूत्रों ने बताया कि कि चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों और झूठ का मुकाबला करने और जम्मू-कश्मीर के वास्तविक जमीनी हालात को पेश करने के लिए यह फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बनाए थे.
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-chinar-corps-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%9f/?feed_id=11668&_unique_id=620558b1ded42
Comments
Post a Comment