दिल्ली सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर का मानदेय बढ़ाया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
पिछले कई दिनों से दिल्ली में आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नजदीक हड़ताल और प्रदर्शन चल रहा है. ये सभी आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग केंद्रों से आकर यहां पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं. इनकी संख्या करीब 22 हजार के आसपास है. आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के इसी आंदोलन पर दिल्ली के महिला और बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने NDTV से बातचीत की.
यह भी पढ़ें
उन्होंने पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि, "2017 में आंगनबाड़ी के वर्कर्स हेल्पर्स का मानदेय बढ़ाया गया था. पिछले कुछ दिन से वे लोग स्ट्राइक पर हैं. उन्होंने अपना डिमांड पत्र हमें दिया था, हमने फैसला किया है कि आज के हिसाब से उनका मानदेय बढाया जाए. अभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को 9678 रुपए हर महीने मिल रहे हैं, इसे बढ़ाकर 11220 किया जा रहा है. साथ में 1500 कन्वेंस एंड कम्युनिकेशन एलावेंस मिलेगा."
उन्होंने कहा कि, "अब तक 200 रुपए हर महीने कम्युनिकेशन एलावेंस मिलता था. अब आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुल 12,720 रुपए मिलेंगे, यह पूरे भारत मे सबसे ज्यादा है. इसी तरह, आंगनवाड़ी हेल्पर्स को अभी तक 4839 रुपए प्रति महीने मिलते थे. अब इसे बढ़ाकर 5610 किया जा रहा है. उन्हें भी 1200 रुपए हर महीने अलग से मिलेंगे. यानी हेल्पर्स को अब कुल 6810 रुपए मिलेंगे."
गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा ने एक सप्ताह पहले वर्कर्स का मानदेय बढाकर 12661 किया था, लेकिन हमने 12,720 कर दिया है. वहीं, वे हेल्पर्स को 6781 दे रहे हैं. हमने 6810 कर दिया है. अब हमारी अपील है कि वे स्ट्राइक खत्म करें और पोषाहार वितरण का काम शुरू करें.
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc/?feed_id=13857&_unique_id=6219c256c5b56
Comments
Post a Comment