केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जायेगा : किरेन रिजिजू

केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जायेगा : किरेन रिजिजू

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

शिलांग:

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को विश्वास जताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जाएगा. रिजिजू ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमित शाह जी के ध्यान देने और हर राज्य के प्रति उनके मार्गदर्शन और समर्थन से पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जाएगा.''

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत आशान्वित हैं. अब, स्पष्ट संकेत आ रहे हैं. आप मुख्यमंत्रियों की बैठकों को देख रहे होंगे, गृह मंत्री सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं.'' रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री जिस तरह इस मुद्दे पर सावधानीपूर्वक ध्यान दे रहे हैं, वैसा कांग्रेस राज में कभी नहीं देखने को मिला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों से कहा है कि वे बिना किसी प्रकार की हिंसा के सभी सीमा मुद्दों को आपस में सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87/?feed_id=11297&_unique_id=620297bf04521

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History