महाराष्ट्र: मुंबई में घटे, लेकिन अन्य शहरों से अभी भी आ रहे काफी कोविड मामले

महाराष्ट्र: मुंबई में घटे, लेकिन अन्य शहरों से अभी भी आ रहे काफी कोविड मामले

शहर में 4 से 15 जनवरी तक हर दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आये थे.

मुंबई:

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई (Mumbai) में जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के नए मामलों में ठहराव आया है, वहीं पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक समेत अन्य शहरी इलाकों में दैनिक मामलों में वृद्धि हो रही है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह बात सामने आई है. राज्य के अन्य शहरों के मुकाबले मुंबई में कोविड मामले लगभग आधे ही आ रहे हैं.   सरकार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को महाराष्ट्र में 18,067 नए मामले सामने आये हैं और इनमें से 1,121 मामले मुंबई से जबकि 2,966 मामले पुणे से आए. विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य की राजधानी में महामारी के प्रसार में काफी कमी देखी गयी है. वहीं पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक समेत अन्य शहरी इलाकों में दैनिक मामलों में वृद्धि हो रही है.

यह भी पढ़ें

पिछले महीने की 26 से 31 तारीख के बीच, पुणे में पूरे मुंबई क्षेत्र की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए. मुंबई क्षेत्र में, मुंबई शहर और पड़ोसी सेटेलाइट शहर जैसे ठाणे और नवी मुंबई शामिल हैं.

मुंबई में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.44% हुआ, 24 घंटे में 1,128 नए मामले

पिछले महीने कोविड -19 की तीसरी लहर (Third Wave) के दौरान महाराष्ट्र में कुछ दिन रोजाना 40,000 से अधिक नए मामले सामने आए. राज्य में 21 जनवरी को 48,270 मामले सामने आये, जो महामारी के दौरान एक दिन में सबसे अधिक थे. ऐसा लग रहा था कि मुंबई में कोरोना वायरस की तीसरी लहर 7 जनवरी के आसपास चरम पर थी, जब एक दिन में सबसे अधिक 20,971 मामले सामने आये. इसके बाद से देश की आर्थिक राजधानी में नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है.

मुंबई में कोविड प्रतिबंध हटाए गए, नाइट कर्फ्यू भी हटा, जानिए और क्या-क्या खुला

शहर में 4 से 15 जनवरी तक हर दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आये थे.  लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी को मुंबई में नए दैनिक मामलों की संख्या 1,000 से कम रही.  उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी को पुणे, इसके सेटेलाइट शहर पिंपरी-चिंचवड़ और नागपुर में नए मामलों की संख्या चरम पर थी. उस दिन, पुणे में 8,464, पिंपरी-चिंचवड़ में 4,943 और नागपुर में संक्रमण के 3,659 मामले सामने आये .  नासिक शहर में 19 जनवरी को 1,946 मामले दर्ज किये गए थे.

सिटी सेंटर : मुंबई में कोविड प्रतिबंध हटाए गए, नाइट कर्फ्यू भी हटा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a5%87/?feed_id=10874&_unique_id=61fd6d8527a11

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History