'...'गाजियाबाद के कवि' को नियुक्त कर लें प्रधानमंत्री' : केजरीवाल का कुमार विश्वास पर निशाना

'...'गाजियाबाद के कवि' को नियुक्त कर लें प्रधानमंत्री' : केजरीवाल का कुमार विश्वास पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास की टिप्पणियों का समर्थन करने पर PM मोदी पर पलटवार किया.

लखनऊ:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने सहयोगी से आलोचक बने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की टिप्पणियों का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर पलटवार किया. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को उन्हें (कुमार विश्वास को) आतंकवादियों की पहचान के लिए वन-मैन फोर्स के रूप में नियुक्त करना चाहिए.

यह भी पढ़ें

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कुछ दिनों पहले कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधान मंत्री बनना चाहते थे. उनके इस बयान ने पिछले सप्ताह एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था.

सोमवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सभी एजेंसियों से छापे मरवाए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के एक कवि ने सपना देखा कि केजरीवाल आतंकवादी हैं. 

यूपी चुनाव: त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में केजरीवाल बीजेपी के खिलाफ गठबंधन के लिए तैयार

केजरीवाल ने कहा "मैंने पूछा कि मेरे घर पर क्या कुछ मिला तो उन्होंने बताया कि कुछ नहीं मिला. तो मैंने पूछा कि फिर (छापे क्यों डलवाए), वह बोले कि गाजियाबाद में कोई कवि रहता है. उसने बताया था कि केजरीवाल आतंकवादी है. उसके सपने में आया था कि सात साल पहले मैं उस कवि से कह रहा था कि मैं भारत के दो टुकड़े कर दूंगा और एक टुकड़े का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा."

केजरीवाल ने कहा, "मैंने कहा कि प्रधानमंत्री जी मैं कहां भारत के दो टुकड़े कर दूंगा. आपकी ईडी को नहीं पता चला, रॉ और सीबीआई को पता नहीं चला. आप ऐसा करो कि इन सारी एजेंसियों को बंद कर दो और उस कवि को ही रख लो. वही बता दिया करेगा कि सपने में क्या आ रहा है और क्या नहीं आ रहा."

अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने वाले कुमार विश्वास को मिली हाई सिक्योरिटी

उन्होंने आरोप लगाया, "दरअसल इन लोगों ने देश की सुरक्षा का तमाशा कर रखा है, कॉमेडी कर रखी है. जिसको देखो आतंकवादी कह देते हैं. पिछले दिनों जब किसानों का आंदोलन चल रहा था तब कह दिया कि किसान आतंकवादी हैं. मैं उत्तर प्रदेश के किसानों से कहना चाहता हूं कि इस बार जब आप वोट डालने के लिए बटन दबाने जाना तो इनको बता देना कि तुम आतंकवादी हो या यह आतंकवादी हैं."


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b5%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95/?feed_id=13321&_unique_id=6214ee81b5fef

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History