कुल दाखिल 6.26 आयकर रिटर्न में से 4.5 करोड़ का निपटान, 1.71 करोड़ रिफंड जारी किए गए

कुल दाखिल 6.26 आयकर रिटर्न में से 4.5 करोड़ का निपटान, 1.71 करोड़ रिफंड जारी किए गए

आयकर विभाग ने 2020-21 के लिए दाखिल 6.26 करोड़ आईटीआर में से 4.5 करोड़ का निपटान कर लिया है.

नई दिल्ली:

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दाखिल 6.26 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) में से 4.5 करोड़ का निपटान कर लिया है. विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. विभाग ने कहा कि कुल दाखिल रिटर्न में से 5.41 करोड़ का सत्यापन हो गया है और आकलन वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 2020-21) के लिए 31,857 करोड़ रुपये के 1.58 करोड़ रिफंड जारी किए गए हैं. आयकर विभाग ने ट्वीट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.97 करोड़ करदाताओं को 1.71 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें

इनमें 63,234 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 1.08 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर रिफंड शामिल है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा कि आयकर विभाग के ई रिटर्न दाखिल करने के पोर्टल पर 15 फरवरी, 2022 तक 29.8 लाख प्रमुख कर ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) दाखिल की गई हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2-6-26-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=12529&_unique_id=620de5190d814

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History