महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए

बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 75,73,069 हो गई.मंगलवार को 16,035 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. अब राज्य में कोरोना के 96,069 सक्रिय मामले हैं.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 6,436 नए मामले दर्ज किए गए थे और 24 लोगों की मौत हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित कुल 3,334 मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से 2,023 रोगियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है.

राज्य में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने की दर 96.89 प्रतिशत है. बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में 6,39,490 लोग होम आइसोलेशन में हैं और अन्य 2,412 संस्थागत क्वारंटाइन में हैं.

पिछले 24 घंटों में किए गए 1,13,622 कोरोना वायरस जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक जांचे गए स्वाब नमूनों की संख्या बढ़कर 7,57,68,634 हो गई है. महाराष्ट्र की दैनिक पॉजिटिविटी रेट या प्रति 100 परीक्षणों में पाए गए मामले 5.4 प्रतिशत हैं.

बुलेटिन में कहा गया है कि पुणे प्रशासनिक क्षेत्र में 2,136 नए मामले दर्ज किए गए. इसके बाद नासिक (1,048), नागपुर (1,033), मुंबई (868), अकोला (360) औरंगाबाद (250), कोल्हापुर (229) और लातूर क्षेत्र (183) हैं. प्रत्येक प्रशासनिक क्षेत्र में कई जिले होते हैं.

कुल 57 मौतों में से पुणे क्षेत्र में 35, मुंबई क्षेत्र में नौ, नागपुर और नासिक क्षेत्रों से चार-चार, लातूर में तीन, कोल्हापुर और औरंगाबाद क्षेत्रों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

महाराष्ट्र के कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं: 

पॉजिटिव मामले - 78,16,243
ताजा मामले - 6,107 
मरने वालों की संख्या - 1,43,155
रिकवरी - 75,73,069
एक्टिव केस-  96,069
कुल जांच-  7,57,68,634.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-6107/?feed_id=11556&_unique_id=6204ca91969fc

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History